फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   स्वच्छता का होगा सर्वेक्षण, कोई भी लापरवाही न बरतें : डीएम

स्वच्छता का होगा सर्वेक्षण, कोई भी लापरवाही न बरतें : डीएम

Sun, 29 Jul 2018 01:24 AM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छता का होगा सर्वेक्षण, कोई भी लापरवाही न बरतें : डीएम
बागपत। विकास भवन सभागार में स्वच्छता सर्वेक्षण के संबंधित कार्यशाला हुई। इसमें मुख्य अतिथि डीएम ऋषिरेंद्र कुमार रहे। इसमें पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय भारत सरकार की ओर से स्वच्छता सर्वेक्षण के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

सीडीओ पीसी जायसवाल ने बताया कि एक अगस्त से 30 अगस्त तक भारत सरकार की ओर से स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण चलाया जाएगा। जिसमें भारत द्वारा एजेंसियां नामित होगी, जिनके माध्यम से गांवों में पहुंचकर स्वच्छता का हाल जानेगी। जो भी टीम आएगी वह विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, हॉट बाजार, धार्मिक स्थल और अन्य स्थानों का स्थलीय निरीक्षण करेगी। उसी दौरान शौचालयों की उपलब्धता और उपयोग, सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा करकट की स्थिति, जलभराव की स्थिति का आंकलन करेगी। लोगों से ऑनलाइन फीटबैक लिया जाएगा। टीम के पदाधिकारियों द्वारा ओडीएफ, जीओ टेगिंग, अक्रियशील शौचालय और ओडीएफ गांवों का प्रतिशत के आधार पर लेवर प्रगति की समीक्षा होगी। उन्होंने बताया कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए टीम गठन किया। नोडल अधिकारी नामित हो चुके हैं। कार्य शुरू हो जाएगा। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने बताया कि हर गांव को स्वच्छ बनाया जाएगा। इसके लिए ग्रामीणों को जागरूक करेंगे। डीडीओ हुब लाल, परियोजना निदेशक एमएल पटेल, डीपीआरओ आलोक शर्मा, नरेंद्र उज्जवल, जितेंद्र कुमार, सभी बीडीओ, एडीओ, वीडीओ और स्वच्छा ग्रही मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed