{"_id":"5ab4052e4f1c1b54408b4691","slug":"111521747246-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजितनाथ भगवान का निर्वाण महोत्सव धूमधाम से मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजितनाथ भगवान का निर्वाण महोत्सव धूमधाम से मनाया
Updated Fri, 23 Mar 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
आचार्य भारत भूषण महाराज के संसघ सानिध्य में अजित नाथ दिगंबर जैन मंदिर कमेटी के तत्वावधान में जैन धर्म के दूसरे तीर्थंकर अजित नाथ भगवान का निर्वाण महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
बृहस्पतिवार को मंदिर में प्रात: निर्वाण लाडू चढ़ाने वालों की भीड़ लगी रही। इंद्र गणों ने अजितनाथ भगवान की प्रतिमा का गर्म प्रासुक जल से अभिषेक किया। शांति धारा का सौभाग्य सौधर्म इंद्र अशोक जैन को प्राप्त हुआ। इसके बाद 108 फुुट ऊंचे शिखरों का अभिषेक का सौभाग्य मुकेश जैन बजाज को प्राप्त हुआ। झंडारोहण महेंद्र जैन ने किया। उद्घाटन मुकेश जैन ने किया। इसके बाद विमर्श जागृति मंच के सानिध्य में नगर की परिक्रमा करके अजितनाथ भगवान को 108 निर्वाण लाडू समर्पित किए गए। सम्यक दर्शन लाडू का सौभाग्य सुंदर लाल जैन को, सम्यक ज्ञान लाडू का सौभाग्य राजकुमार जैन तथा सम्यक चारित्र लाडू सुनील जैन द्वारा कराया गया। इसके बाद श्यादवाद संगीत मंडल के संयोजन में भक्तांबर महा मंडल विधान का आयोजन किया , इसमें इंद्र-इंद्राणियों ने भगवान को 48 अर्ध्य समर्पित किए। इस अवसर पर आचार्य ने कहा कि श्रीजी का पूजन, अभिषेक सभी प्रकार के पाप कर्मों के क्षय करने वाला है तथा पुण्यों को प्रदान करता है। अत: आप सभी को आलस्य का त्याग करके सुध भावों से देव शास्त्र गुरु की आराधना करनी चाहिए। विधान में सुभाष जैन, मुकेश जैन, प्रदीप जैन, वरदान जैन, अशोक जैन, अनिल जैन, सतीश जैन, विकास जैन, इंद्राणी जैन, त्रिस्ला जैन, मधु जैन आदि उपस्थित रहे।
विशेष महा आरती की
बड़ौत। अजित नाथ मंदिर में रात्रि में 108 दीपकों से विशेष महा आरती की श्यादवाद संगीत मंडल ने आरती संपन्न कराई। इसके बाद जैन पाठशाला के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। संगीत मंडल ने सभी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसमें वरदान जैन, अनिल जैन, हिमांशु, सचिन गुप्ता, राजेश भारती, महेंद्र, राज कमल, विनोद जैन, शुभम, अंकुर, सोहन, मनोज, जयप्रकाश, वकील चंद जैन आदि रहे।