{"_id":"5ab403494f1c1bbe758b6ea5","slug":"111521746761-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे में की गई ज्यादा भूमि अधिग्रहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे में की गई ज्यादा भूमि अधिग्रहित
Updated Fri, 23 Mar 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से जुडे़ 11 गांव के किसानों ने कलक्ट्रेट में पहुंचकर हंगामा किया। उन्होंने डीएम को पांच सूत्रीय मांगों को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि उनकी जमीन ज्यादा अधिग्रहीत की गई है, इसका मुआवजा दिया जाए। अन्य मांगों पर भी ध्यान दिया जाए। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
बृहस्पतिवार को 11 गांवों के किसानों ने कलक्ट्रेट में पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस वे बनने के दौरान किसानों की चकरोड बंद होने मुसीबत खड़ी हो गई है। खेतों में जाने के लिए सरकारी चकरोड की व्यवस्था करनी चाहिए। बताया कि भूमि अधिग्रहण करते समय किसानों की अधिक जमीन को कब्जा लिया है। किसानों ने कहा कि जो अधिक जमीन कब्जाई गई है, उसका मुआवजा नहीं दिया तो वह फिर से धरना शुरू कर देंगे। इसके अलावा एक्सप्रेस-वे के किनारे दोनों तरफ सर्विस रोड जरूर बननी चाहिए, ताकि गांवों के लोग उस सड़क पर चल सके। सर्विस रोड नहीं होने से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। साथ ही किसानों को टोल फ्री सुविधा दिलाने की मांग की। उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो वह आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इसमें राजेंद्र यादव, ओंकार दत्त शर्मा, प्रवीण शर्मा, दिनेश कुमार, राजेश यादव, वीपी सिंह सहित अन्य किसान मौजूद रहे।