{"_id":"5ab2b1d54f1c1bbd758b6be3","slug":"111521660373-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्की बारिश से मौसम हुआ सुहाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्की बारिश से मौसम हुआ सुहाना
Updated Thu, 22 Mar 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
बुधवार की तड़के आई हल्की बारिश से जहां मौसम सुहाना हो गया, वहीं पूरे दिन आसमान में बादल छाएं रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि काफी दिनों से तेज बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के सपना पर एक बार फिर पानी फिर गया।
पिछले 10 दिन से मौसम मेें परिवर्तन हो गया है। सुबह व शाम के समय थोड़ी ठंड जरूर पड़ती है, लेकिन दोपहर के समय गर्मी ने अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है। बुधवार को मौसम परिवर्तन के चलते अचानक आसमान मेें बादल छा गए और आसमान से हल्की बारिश शुरू हो गयी। इससे थोड़ी देर के लिए किसानों के चेहरे खिल उठे। जैसे ही बारिश बंद हुई, वैसे ही तेज बरसात के सपने देख रहे किसानों के चेहरों पर मायूसी छा गयी। किसानों में धनराज, महक सिंह, प्रदीप, राजेंद्र, धर्मपाल, राजवीर ने कहा वर्तमान समय में गेहूं सहित अन्य फसलों को पानी की बहुत जरूरत है, लेकिन बारिश न होने से फसलों पर इसका बुरा असर पड़ रहा है। हालांकि पूरे दिन आसमान में बादल छाएं रहने से लोगों को गर्मी से जरूर राहत मिली।