फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रल नए भारत की शुरूआत : धर्मपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रल नए भारत की शुरूआत : धर्मपाल

Sun, 18 Mar 2018 02:08 AM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रल नए भारत की शुरूआत : धर्मपाल
बागपत। प्रदेश के सिंचाई मंत्री चौधरी धर्मपाल सिंह ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू से लेकर मनमोहन सिंह तक देश के प्रधानमंत्रियों तक का कार्यकाल एक पुराना भारत था। जो राजनीति का प्रथम चक्र था, लेकिन वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए भारत की शुरूआत की है, जो राजनीति का द्वितीय चक्र है। युवाओं के देश में रोजगार के विकल्पों का खजाना खुल गया है।
विज्ञापन

शनिवार को सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में प्रदेश के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह और केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने रोजगार मेले का शुभारंभ किया। सिंचाई मंत्री चौधरी धर्मपाल सिंह ने कहा रोजगार युवाओं की जरूरत है। रोजगार मेले का लाभ युवाओं को मिलेगा। उन्होंने भारत में युवाओं योगदान हो इसके लिए इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। प्रधानमंत्री चाहते हैं कि देश का नौजवान रोजगार के लिए कहीं भटके नहीं और कहीं अटके नहीं, क्षेत्र भी न छोड़ना पड़े। प्रधानमंत्री की तरह ही प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कौशल विकास के लिए काम कर रहे हैं। प्रदेश में मुद्रा योजना, स्टार्टअप और स्टैंड अप योजना चलाई है। इनके माध्यम से नौजवान को 50 हजार रुपये से लेकर 50 लाख रुपये तक का कर्ज दिया जा रहा है। इसके लिए न तो युवाओं को अपने पुस्तैनी जमीन गिरवी रखने पड़ेगी और नहीं अपने पिता की जमीन के दस्तावेज जमानत के रूप जमा करने होंगे। बैंक उन्हें स्वत: लोन देने का काम कर रहे हैं। इसके माध्यम से युवा अपना रोजगार चला सकते और दूसरे युवाओं को भी रोजगार दें सकते हैं। कंपनी के अधिकारियों से अपील की कि ईमानदारी से युवाओं का चयन कर उन्हें नौकरी दें। ताकि उन्हें स्वाभिमान और सम्मान मिले और देश को आगे बढ़ाने का काम करें।
विज्ञापन


चयन होने पर ईमानदारी मेहनत से काम करें युवा : डॉ. सत्यपाल सिंह
केंद्रीय मंत्री ने कहा यह मेला आखिरी नहीं, तीन माह बाद दोबारा भी लगेगा मेला
युवाओं के लिए बेहतर विकल्प, अवसर को हाथ से न जाने दें
बागपत। केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि रोजगार मेले के लिए सात माह पहले योजना बनी थी जो अब कारगर साबित हुई है। उन्होंने कहा कि तीन माह बाद फिर से मेले का आयोजन कराया जाएगा। बागपत में यूपी का सबसे बड़ा रोजगार मेला लगना चाहिए, ताकि युवाओं को लाभ मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजगार मेले में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के श्रम मंत्रालय में तैनात सचिव सत्यवती ने बागपत में मेले के लिए प्रयास किया। 20 कंपनियां रोजगार मेले में पहुंची है। यह कंपनी युवाओं को भर्ती करेगी। पहले नियम यह था जिनका पंजीकरण है, उसका साक्षात्कार होगा, लेकिन उन्होंने अपील जिसके बाद बिना ऑनलाइन पंजीकरण किए भी युवाओं को शामिल किया गया। केंद्रीय मंत्री ने कर्मचारियों से अपील की कि केवल लोकसभा क्षेत्र के युवाओं को ही चयन करें। अन्य जनपद के लिए यह रोजगार मेला नहीं है। बाद में अन्य जनपदों में यह मेला लगवाया जाएगा, लेकिन प्राथमिकता बागपत लोकसभा की रहेगी। उन्होंने कहा कि भर्ती यही से करें। किसी की सिफारिश नहीं चलेगी। युवाओं से अपील की कि युवा ऐसा मौका न दें, जिससे बदनामी हो और कोई कंपनी सवाल उठाए। ईमानदारी और मेहनत से काम करें। यह मेला आखिरी नहीं है, तीन माह बाद इससे भी बड़ा मेला लगाया जाएगा। डॉ सत्यपाल सिंह ने कहा केंद्रीय कर्मचारी हेम लता के प्रयास की सराहना की। इसमें खादी कमीशन के सदस्य जयप्रकाश तोमर, डीएम ऋषिरेंद्र कुमार, सीडीओ चांदनी सिंह, केंद्रीय कर्मचारी हेम लता, सुंदर सिंह तेवतिया, एसडीएम विवेक कुमार यादव और आशीष कुमार, संजीव शर्मा, भाजपा के जिला प्रभारी महेश अग्रवाल, क्षेत्रीय सेवा योजन अधिकारी पीएन तिवारी, राजीव कुमार, ठाकुर प्रदीप सिंह, प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार, संजय प्रजापति आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed