फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   शिविर के समापन पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन

शिविर के समापन पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन

Tue, 27 Feb 2018 12:44 AM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
शिविर के समापन पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन
बागपत। सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज का पक्का घाट मंदिर में चल रहे एनएसएस शिविर का सोमवार को समापन हुआ। मुख्य अतिथि तहसीलदार राज बहादुर सिंह रहे। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें तहसीलदार ने कहा कि स्वयं सेवक राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए। एक दूसरे के साथ रहकर काम करने एवं सहयोग से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रबंधक समिति के सदस्य अजयपाल ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत मां की भूमिका बताई। उन्होंने कहा बेटी किसी भी स्तर पर बेटों से कम नहीं है। प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार जीवन में लक्ष्यों का निर्धारण करने एवं टाइम मैनेजमेंट हेतु मार्गदर्शन भी किया। इसमें जितेंद्र चौहान, दिनेश प्रधान, डॉ. प्रदीप ढाका, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य महा सिंह चौहान, डॉ. उमलेश रानी, डॉ. गीता, सुशील कुमार आदि रहे।
विज्ञापन

श्रीराम कॉलेज ऑफ हायर एजूकेशन के सात दिवसीय शिविर के छठे दिन स्वयं सेवकों ने प्रथम सत्र में नारी सशक्तिकरण पर जागरूकता रैली निकाली। आत्मरक्षा के बारे में बताया। कहा कि नारी को शिक्षा के साथ-साथ शारीरिक शिक्षा पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। सीएचसी में पौधरोपण किया। द्वितीय सत्र में एसपीआरसी डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिल चौहान ने राष्ट्रीय सेवा योजना को मिशन बताया। इसके माध्यम से विद्यार्थी समाज सेवा कर व्यक्तित्व का विकास कराते हैं। देश सेवा की भावना को विकसित करते हैं। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. निरंजन सिंह, रोहित शर्मा, विजय वर्मा, सुमंत कुमार, ललित शर्मा, विक्रांत चौधरी, अनुज ढाका मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed