{"_id":"5a7ca8284f1c1b2d068b5738","slug":"111518118952-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया
Updated Fri, 09 Feb 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
यूपी बोर्ड परीक्षा के तीसरे दिन नगर और क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों में शांति पूर्ण परीक्षा हुई । एसडीएम ने शिक्षा विभाग की टीम के साथ कई परीक्षा केंद्रों पर निरीक्षण किया। दूसरी तरफ जनता वैदिक इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट में कला वर्ग की हिंदी विषय की परीक्षा में 155 छात्र अनुपस्थित रहे। एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेद्वी ने शिक्षा विभाग की टीम के साथ दिगंबर जैन इंटर कॉलेज, जेवी इंटर कॉलेज व वीर स्मारक इंटर कॉलेज सहित कई परीक्षा केंद्रों पर निरीक्षण किया। जनता वैदिक इंटर कॉलेज की डॉ. रेखा सिंह ने बताया कि हाईस्कूल कृषि विषय के पेपर में 134 में से 130 छात्र उपस्थित रहे। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट में कला वर्ग का हिंदी विषय का पेपर था, इसमें 3374 में से 3209 छात्र उपस्थित रहे, जबकि 155 छात्र अनुपस्थित रहे।