{"_id":"5a721c344f1c1bef7b8b4a9a","slug":"111517427764-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना लाइसेंस के चल रही है मीट की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना लाइसेंस के चल रही है मीट की दुकानें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
सरकुलर रोड के वासियों ने कोतवाली पहुंचकर शिकायती पत्र देकर मोहल्ले में बिना लाइसेंस के चल रही मीट की दुकानों को बंद कराने की मांग की। लोगों की शिकायत पर बुधवार को पुलिस ने बिना लाइसेंस की दुकानों पर छापेमारी की तो मीट की दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
मोहल्ले के लोगों ने बताया कि मोहल्ले में मीट की कई दुकानें बिना लाइसेंस की है, जो अवैध रूप से संचालित की जा रही है। इससे क्षेत्र में काफी गंध फैली हुई है और आसपास में गंदगी होने के कारण वहां पर बीमारी फैल रही है। मोहल्लेवासी बीमारियों से ग्रसित हैं। मीट की दुकानों के कारण मोहल्ले के लोग परेशान हैं। साथ ही लोगों को सांस लेना भी दूभर हो गया है। इस संबंध में उन्होंने तहसील में भी प्रार्थनापत्र दिया , लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कोतवाली प्रभारी से दुकानें बंद कराने की मांग की। लोगों की शिकायत पर कोतवाल संजीव कुमार के निर्देशन पर अभियान चलाया तो मीट की दुकान संचालकों में हड़कंप मच गया। कोतवाल ने कहा कि क्षेत्र में बिना लाइसेंस मीट की दुकान संचालित नहीं होने दी जाएगी।