{"_id":"5a6e1f874f1c1b4e588b55c7","slug":"111517166471-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राचीन काल की दीवार के पास शुरू हुआ उत्खन्न का कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राचीन काल की दीवार के पास शुरू हुआ उत्खन्न का कार्य
Updated Mon, 29 Jan 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)।
बरनावा में हिंडन नदी किनारे चल रहा उत्खनन का कार्य रविवार को भी जारी रहा। इस दौरान प्राचीन काल की दीवार के पास भी उत्खनन का कार्य शुरू करा दिया गया है।
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग उत्खनन शाखा द्वितीय और भारतीय पुरातत्व संस्थान लाल किला की संयुक्त टीम पुरातत्व संस्थान के निदेशक डा. एसके मंजुल के नेतृत्व में रविवार को भी उत्खनन का कार्य जारी रहा। अब तक उत्खनन कार्य में कई महत्वपूर्ण पुराने समय के मिट्टी के बर्तन, घडे़ व हांडियां मिल चुकी है। मिट्टी के बर्तनों सहित अन्य महत्वपूर्ण वस्तुओं को पॉटरी यार्ड में सुरक्षित रखवा दिया गया है। इसके अलावा रविवार को प्राचीन काल की दीवार के पास भी उत्खनन का कार्य शुरू करा दिया गया है। वहीं, बाहरी लोगों को बेरिकेडिंग लगाकर रोका जा रहा है। हालांकि उत्खनन देखने के लिए दूरदराज से लोग पहुंच रहे है। उत्खनन कार्य में लगे आरके लोजिकल दिल्ली के छात्र और क्षेत्रीय मजदूर कीमत वस्तुओं को सावधानी से निकाल रहे हैं। कुषाण कालीन, मौर्य कालीन, सल्तनत कालीन सभ्यता के भी यहां से प्रमाण प्राप्त हुए हैं।