फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   धूमधाम से मनाई लोहड़ी, मूंगफली-रेबड़ी बांटी

धूमधाम से मनाई लोहड़ी, मूंगफली-रेबड़ी बांटी

Sun, 14 Jan 2018 01:17 AM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
धूमधाम से मनाई लोहड़ी, मूंगफली-रेबड़ी बांटी
बागपत। शहर के गुरुद्वारे समेत विभिन्न स्थानों पर सिख समाज के लोगों ने लौहड़ी धूमधाम से मनाई। मोहल्ले में मूंगफली और रेवड़ी बांटकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

शनिवार शहर के गुरुद्वारा के पास लौहड़ी का त्योहार मनाने के लिए सिख समाज के लोग एकत्र हुए। सभी ने बड़ी धूमधाम से त्योहार मनाया । ढोल की थाप पर जमकर डांस किया। महिला, बच्चे और युवाओं ने खुशी जाहिर की। परंपरा के अनुसार जिस घर में नई शादी हुई हो या बच्चा हुआ हो उसके लिए यह त्योहार विशेष रहता है। उन्हें विशेष तौर पर बधाई दी जाती है। शहर की न्यू कॉलोनी और मुन्ना लाल एंक्लेव में भी लौहड़ी धूमधाम के साथ मनाई। एक दूसरे को त्योहार की बधाई दी। मूंगफली और रेवड़ी बांटी गई। इसमें बमलेश, अंगूरी, रजनी, सुधा, ज्योति, सोनिया, गीता, पायल, गोपाल नारंग, दीपक, सुनीता, लक्ष्मी, रेखा, शिवानी, टिंकू, सन्नी, आयूष आदि रहे।
अग्रवाल मंडी टटीरी/बागपत। जिले के स्कूल कॉलेजों में शनिवार को लौहड़ी धूमधाम से मनाई। इस दौरान विद्यार्थियों ने गिदा, गरबा और भंगड़ा नृत्य प्रस्तुत किया। इसको देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
विज्ञापन

सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में लौहड़ी और मकर संक्रांति का त्योहार धूमधाम से मनाया। बच्चों ने भंगड़ा, गिदा और गरबा किया। मूंगफली और रेबड़ी का वितरण किया। प्रबंधक अजय गोयल और प्रधानाचार्य संजय नायक पर्व के बारे में बताया। तनिष्का, तानिया, अदिबा, आरची, मनिका, वंशिका, द िव्यांश, यश, अर्श, अनम, सूर्यांश, शिवांक, मनन, तुषार ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सोनिया, ममता, मोनिका, बबिता, मांशी, पूजा, रेनूका, पूजा, रेनूका, दीपांशी का सहयोग रहा। प्रदीप, बबलेश, अजय, राजीव, शुभम, संजय, मीनाक्षी गर्ग मौजूद रहे। वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज छात्राओं ने लौहड़ी का त्योहार मनाया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. कमला अग्रवाल ने लौहड़ी की जानकारी दी। इस मौके पर रेवड़ी और मूंगफली का प्रसाद वितरित किया। निर्मला, शिल्पा वर्मा, वंदना राघव, अनीता सिंह, ममता चौधरी, राखी जिंदल, सुमन शर्मा, संजय सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed