{"_id":"5a5126dd4f1c1bee6a8b801d","slug":"111515267805-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में सिंघावली अहीर थाना इंचार्ज समेत पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में सिंघावली अहीर थाना इंचार्ज समेत पांच घायल
Updated Sun, 07 Jan 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमीनगर सराय (बागपत)। कोहरे के चलते अलग-अलग हादसों में सिंघावली अहीर थाना इंचार्ज अरविंद कुमार समेत पांच लोग घायल हो गए। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सिंघावली अहीर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, शुक्रवार देर रात गश्त करने के बाद थाने से पैदल अपने आवास पर जा रहे थे। जैसे ही बागपत-मेरठ मार्ग पार करने लगे, तभी घना कोहरे होने के कारण ट्रक ने टक्कर मार दी। इसके बाद वह खाई में जाकर गिरे। इससे वे घायल हो गए। उन्होंने किसी तरह थाना के स्टाफ को घटना की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने वहां पहुंचकर उनको अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल उनकी हालत में सुधार है। इसके अलावा ढिकौली गांव निवासी सतीश बाइक पर सवार होकर रटौल गांव में किसी काम से जा रहा था। जैसे ही ढिकौली-बंथला मार्ग पर खासपुर मोड़ के पास पहुंचा, तभी सामने से सोनू निवासी निठौरा बाइक से आए। उन दोनों की बाइक आपस में भिड़ गई। इससे वह दोनों घायल हो गए। राहगीरों ने उनका अस्पताल में इलाज कराया। इसके अलावा दिल्ली-सहारनपुर हाईंवे स्थित रीवर पार्क के पास कार ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार अशोक और सुरेंद्र निवासी खेकड़ा घायल हो गए। आरोपी कार चालक कार को लेकर फरार हो गया। राहगीरों ने घायलों का निजि चिकित्सक से इलाज कराया। यह हादसे कोहरे के कारण हुए है।