{"_id":"5a1f0b464f1c1baf678bed2e","slug":"111511983942-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभियंताओं पर कार्रवाई को प्रमुख सचिव को लिखा जाएगा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभियंताओं पर कार्रवाई को प्रमुख सचिव को लिखा जाएगा पत्र
Updated Thu, 30 Nov 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। वर्ष 2013-14 के दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे के 84 लाख के तारकोल घोटाले में अभियंताओं पर कार्रवाई के लिए डीएम ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) के प्रमुख सचिव को अवगत कराने के लिए सीडीओ को निर्देश दिए।
लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड बागपत की ओर से 2013-14 में 84 लाख रुपये का तारकोल घोटाला हुआ । इसकी शिकायत मंडलायुक्त से की । मंडलायुक्त ने डीएम को जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और धनराशि रिकवरी कराने के निर्देश दिए । डीएम के आदेश पर सीडीओ ने जिला विकास अधिकारी को जांच के निर्देश दिए। डीडीओ ने इसकी जांच के लिए संबंधित विभाग के अभियंताओं से दस्तावेज मांगे , लेकिन उन्हें उपलब्ध नहीं कराए। उन्होंने कई बार इस संबंध में पत्र जारी किया, फिर भी कार्रवाई नहीं की। उन्होंने जांच रिपोर्ट सीडीओ को दी। उन्होंने बताया तत्कालीन अधिशासी अभियंता से जांच कराने का अनुरोध किया, लेकिन कोई अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए। इससे गड़बड़ी की पूरी आशंका है। सीडीओ की रिपोर्ट के बाद डीएम भवानी सिंह ने निर्देश दिए इस पूरे प्रकरण में संबंधित अभियंताओं के खिलाफ कार्रवाई हेतु लोनिवि के प्रमुख सचिव से अभियंताओं के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा जाए। उन्हें संपूर्ण स्थिति से अवगत कराकर आलेख भी उपलब्ध कराए।