फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बागपत में तीन सुपर जोन, 11 जोन और 27 सेक्टर

बागपत में तीन सुपर जोन, 11 जोन और 27 सेक्टर

Wed, 29 Nov 2017 01:22 AM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
बागपत में तीन सुपर जोन, 11 जोन और 27 सेक्टर
बागपत। निकाय चुनाव पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण कराने के लिए जिले को तीन सुपर जोन, 11 जोन और 27 सेक्टर में बांटा है। मतदान केंद्र पर तीन लेयर में पुलिस और पीएसी तैनात रहेगी। गली मोहल्ले में अर्द्धसैनिक बल घूमते नजर आएंगे। बागपत-बड़ौत में पांच ड्रोन कैमरे भी निगरानी करेंगे।
विज्ञापन

निकाय चुनाव से पहले जिले में करीब 6200 लोगों को मुचलका पाबंद किया। अवैध असलाह लेकर घूमने वाले के खिलाफ भी कार्रवाई की । सामान्य मतदेय स्थल पर पांच पुलिस वाले तैनात रहेगी। इनमें एक हेड कांस्टेबल, दो कांस्टेबल और दो होमगार्ड शामिल हैं। संवेदनशील, अति संवेदनशील और अति संवेदनशील प्लस श्रेणी के केंद्रों पर पुलिस के साथ-साथ पीएसी तैनात रहेगी। मतदान केंद्रों के आसपास, गली मोहल्लों में अर्द्धसैनिक बल भ्रमण करेंगे। इसके अलावा पांच ड्रोन से मतदान केंद्रों की निगरानी होगी। ताकि कोई किसी मतदाता को डरा धमका न पाए। एसपी जय प्रकाश ने कहा मतदान केंद्र के प्रत्येक बूथ पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा।
विज्ञापन


मतदान केंद्र पर हर पांच मिनट में पहुंचेंगे अफसर
जनपद में तीन सुपर जोनल पुलिस अफसर, 11 जोनल पुलिस अफसर और 27 सेक्टर पुलिस अफसर नियुक्त किए हैं। मतदान केंद्र पर हर पांच मिनट में सेक्टर पुलिस अफसर की गाड़ी पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव में तैनात फोर्स का ब्योरा
पद संख्या
एसपी - 1
एएसपी - 1
सीओ - 5
इंस्पेक्टर - 10
दरोगा - 176
कांस्टेबल - 949
होमगार्ड - 900
पीएसी - 2 कंपनी
अर्धसैनिक बल - 1 कंपनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed