{"_id":"59f630c54f1c1bf4688b8144","slug":"111509306565-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दुल्हा गायब, फिर दुल्हन पक्ष ने नहीं किया निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दुल्हा गायब, फिर दुल्हन पक्ष ने नहीं किया निकाह
Updated Mon, 30 Oct 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के गांव में निकाह को लेकर दिनभर हंगामा होता रहा। पहले दूल्हा गायब हो गया। दोनों पक्ष के लोगों ने किसी तरह उसे ढूंढ निकाला। रात में बारात पहुंची तो पंचायत बैठ गई। दुल्हन पक्ष ने निकाह से इंकार कर दिया। यही नहीं दूल्हे पक्ष पर ढाई लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
बालैनी क्षेत्र के एक गांव से बारात रविवार को कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में आनी थी। लड़की पक्ष को फोन पर सूचना दी गई कि दूल्हा अचानक गायब हो गया है। जिस कारण बारात नहीं आ सकती। इससे हड़कंप मच गया। शादी की तैयारियां धरी रह गई। दूल्हे की तलाश और गायब होने की वजह तलाशी जाने लगी, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस बीच लड़की पक्ष ने कहा कि दूल्हे के छोटे भाई के साथ ही वह निकाह के लिए तैयार हैं। देर शाम करीब छह बजे दूल्हा मिल गया। इसके बाद गांव में बारात पहुंची, लेकिन यहां बारातियों की खातिरदारी के बजाए सीधे पंचायत बुलाई गई। दुल्हन पक्ष का कहना था कि दूल्हे को यह जवाब देना होगा कि वह दिनभर क्यों गायब रहा। दूल्हे ने अपने चाचा के पास जाने की बात भी कही, लेकिन इस पर किसी ने यकीन नहीं किया। पंचायत में दुल्हन पक्ष ने निकाह से इंकार कर दिया। पंचायत ने दूल्हे पक्ष पर ढाई लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। देर रात बारात बैरंग लौट गई।