{"_id":"59f389fb4f1c1b74698b819c","slug":"111509132795-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना मूल्य में की गई वृद्धि नाकाफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना मूल्य में की गई वृद्धि नाकाफी
Updated Sat, 28 Oct 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना मूल्य में की गई वृद्धि नाकाफी
दोघट। भाजपा सरकार की ओर से घोषित गन्ना मूल्य को लेकर दाहा और दोघट में ग्रामीणों की बैठक हुई। गन्ना मूल्य को नाकाफी बताया गया।
चौगामा किसान क्लब दाहा पर किसानों की बैठक हुई। क्लब के अध्यक्ष देवेंद्र राणा ने कहा कि गन्ना संस्थान द्वारा गन्ना उत्पादन प्रति कुंतल 364 रूपये घोषित करने के बावजूद उप्र सरकार ने गन्ना मूल्य 315-325 रूपये घोषित किया। किसानों की आय कैसे दो गुना हो जाएगी। धीरज राणा, भीष्म राणा, हीरा लाल शर्मा, सुभाष राणा, सत्यपाल राणा, रविंद्र राणा, विवेक कुमार राणा, सत्यप्रकाश उपस्थित रहे। उधर, कस्बा दोघट में राजेंद्र चौधरी के आवास पर किसानों की बैठक हुई। बलबीर सिंह लंबरदार ने कहा कि प्रदेश सरकार ने गन्ना भाव न के बराबर बढ़ाकर किसान मजदूर विरोधी होना साबित कर दिया है। किसानों को यह सरकार बर्बाद करने पर तुली हुई है। इसके विरोध में क्षेत्र के किसानों को एकजुट कर बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। पंचायत में राजपाल शास्त्री, अशोक, राजेंद्र पंवार, बिजेंद्र, अब्बास, धर्मेंद्र राठी, ऋषिपाल, कुलदीप उर्फ चीकू, संजीव शबगा, देवी सिंह, विशम्बर, विनोद, जोगिंद्र, जीत सिंह, विनीत आदि उपस्थित रहे।