{"_id":"59c172f44f1c1b96688b5726","slug":"111505850100-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाडी केन्द्र निर्माण न होने पर ग्रामीणों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाडी केन्द्र निर्माण न होने पर ग्रामीणों ने किया हंगामा
Updated Wed, 20 Sep 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
गुराना गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को गांव में एकत्रित होकर आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण न होने पर प्रदर्शन किया। बाद मेें हसील पहुंचे और प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
मंगलवार को ग्राम प्रधान पति रणधीर सिंह के नेतृत्व मेें ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्राम प्रधान पति रणधीर सिंह ने बताया शासन से गांव मेें आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण के लिए बजट मिला है। जिस जमीन पर आंगनबाड़ी केंद्र बनाना है, उसे चिन्हित कर आरईएस के अधिकारियों द्वारा कार्य शुरू कर दिया गया था। ैसे ही निर्माण कार्य शुरू हुआ, वैसे ही गांव के कुछ असामाजिक तत्वों ने अधिकारियों के साथ नोकझोंक कर उन्हें भगा दिया और निर्माण कार्य रुकवा दिया। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने कहा शिकायत करने के बाद भी तहसील प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं दिया। उन्होंने उक्त जमीन को कब्जा मुक्त कराकर जल्द से जल्द आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण शुरू कराने की मांग उठायी। प्रदर्शन में राजीव, सुनील, प्रमोद, राज सिंह, इकबाल, रामवीर, सुरेश पाल, आजाद, महावीर आदि रहे।