{"_id":"59bed2be4f1c1b9a688b51a7","slug":"111505678014-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋण मोचन योजना के पात्र किसानों के लिए जा रहे बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋण मोचन योजना के पात्र किसानों के लिए जा रहे बयान
Updated Mon, 18 Sep 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। सरकार ने अफसरों को उन कृषकों की वीडियो भेजने के निर्देश दिए, जिन्हें ऋण मोचन योजना का लाभ मिला। योजना से किसानों में क्या संदेश पहुंचा है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। डीएम के निर्देश पर लेखपालों ने कार्य शुरू किया।
ऋण मोचन योजना से पहले चरण में 5480 किसानों को लाभ पहुंचा है। इसके प्रमाण-पत्र वितरण प्रभारी मंत्री एसपी सिंह बघेल ने किए । इसके बाद शिविर लगाकर तहसील स्तर पर किसानों को प्रमाण पत्र बांटे । ऋण मोचन योजना में जिले में किसानों के नौ रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक के कर्ज माफ किए है। प्रदेश सरकार ने योजना से क्या संदेश गया है, इसके लिए कुछ किसानों से वार्ता कर इसकी वीडियो शासन को भेजने के निर्देश दिए हैं। शासन के आदेश के बाद डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने एसडीएम को निर्देशित किया। एसडीएम ने शासनादेश को संज्ञान लेकर संबंधित लेखपालों को निर्देश दिए। लाभ लेने के किसानों को वीडियो बनाकर उपलब्ध कराई। इसके बाद डीएम को सभी किसानों की वार्ता को भेजा जाएगा, इसके बाद शासन की वेबसाइट पर वीडियो को अपलोड होगा।