{"_id":"59bed2bb4f1c1b36688b5368","slug":"111505678011-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काठा में मारें गये लोगों की सीबीआई जांच हो- सहेंद्र विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काठा में मारें गये लोगों की सीबीआई जांच हो- सहेंद्र विधायक
Updated Mon, 18 Sep 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
रालोद कार्यालय में हुई बैठक में काठा गांव में नाव पलटने में दुर्घटना में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वक्ताओं ने कहा प्रशासन पीड़ितों को मुकदमों में फंसा रहा है। इसे लेकर 21 सितंबर को जयंत चौधरी के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पर घेराव होगा।
इस मौके पर छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह ने कहा काठा हादसे में 19 लोगों की मौत दुखद घटना है। पीड़ितों को न्याय मिलना चाहिए और सरकार द्वारा पीड़ितों को सिर्फ दो-दो लाख रुपये देेने की घोषणा की, वे पर्याप्त नहीं है। उन्होंने कहा 21 सितंबर को कलक्ट्रेट पर घेराव करके मृतक के परिजनों को 15-15 लाख रुपये व एक परिवार के सदस्यों को सरकारी नौकरी की मांग होगी। उन्होंने दुर्घटना की सीबीआई जांच कराने की मांग भी की। रालोद के राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र शर्मा ने कहा काठा में नाव डूबने से हुआ हादसा दर्दनाक है। दुर्घटना की न्यायिक जांच होनी चाहिए ।
राष्ट्रीय प्रवक्ता साहब सिंह ने कहा कि काठा में नाव दुर्घटना के पीछे अवैध रेत खनन का मामला है। रेत माफिया के खिलाफ भी प्रशासन कार्रवाई करें। मंडल अध्यक्ष यशवीर सिंह ने कहा 21 सितंबर को कलक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन ऐतिहासिक होगा। जिलाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने भी 21 सितंबर को रालोद कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में बागपत कलक्ट्रेट पहुंचने की अपील की। इसमें पूर्व विधायक वीरपाल राठी, अजय कुमार, अश्वनी तोमर, अरूण तोमर बॉबी आदि ने भी विचार रखे। इसकी अध्यक्षता यशवीर सिंह ने की। संचालन सुरेश मलिक ने किया। इसमें महावीर सिंह, अब्बास अली, हाजी जमीरुद्दीन अब्बासी, राजेंद्र, मनोज तोमर, सुबोध राणा, सोमपाल राठी, विकास प्रकाश, इरफान मलिक, मुनेश बरवाला, गंगाराम, पप्पू पहलवान, कासिम, नीटा पहलवान, राजू तोमर सिरसली, रविंद्र हट्टी, सूरज, हरवीर, मित्रमुनि आदि रहे।