{"_id":"59b597564f1c1be57f8b5bd4","slug":"111505072982-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामाजिक बुराइयों को जड़ से उखाड़ फेंकने पर बल दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामाजिक बुराइयों को जड़ से उखाड़ फेंकने पर बल दिया
Updated Mon, 11 Sep 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट/ दाहा (बागपत) । कस्बा टीकरी में रामपाल सिंह के आवास पर चौधरी चरण सिंह समाज सुधार मंच के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया । इसमें वक्ताओं ने सामाजिक बुराइयों को जड़ से उखाड़ फेंकने पर बल दिया।
इसमें पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने कहा समाज में आज कन्या भ्रूण हत्या, दहेज, नशाखोरी, जातिवाद, संप्रदायवाद, भ्रष्टाचार आदि सामाजिक कुरीतियां बढ़ रही है। समाज सामाजिक तौर पर कमजोर हो रहा है। रालोद नेता चौधरी सुखवीर सिंह गठीना ने कहा समाज में शराब, नशाखोरी, अपराध आदि सामाजिक कुरीतियां बढ़ रही है। हमें आपस में मिलकर सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लड़ना चाहिए। प्रोफेसर बलजीत सिंह आर्य एवं डॉ. कृपाल सिंह ने भी विचार रखें। सभा से पूर्व यज्ञ किया । देवेंद्र आर्य और मास्टर मांगेराम राठी ने यज्ञ संपन्न कराया। इस मौके पर टीकरी कस्बे के 103 वर्षीय माम चंद को सम्मानित किया। इसकी अध्यक्षता अजय पाल एलम ने की। संचालन मास्टर विजय सिंह राठी ने किया। इसमें जसवीर राणा, आनंद छिल्लर, राठी खाप के चौधरी ब्रह्म सिंह राठी, रामछैल, सत्यवीर राठी, श्रीपाल धामा, मिंटू सहरावत, विक्रम आर्य, नरेंद्र राठी, वीरेंद्र आदि रहे।