फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   चयनित किसानों को पांच सितंबर से बंटेंगे प्रमाण-पत्र

चयनित किसानों को पांच सितंबर से बंटेंगे प्रमाण-पत्र

Sat, 26 Aug 2017 01:08 AM IST
Updated Sat, 26 Aug 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
चयनित किसानों को पांच सितंबर से बंटेंगे प्रमाण-पत्र
चयनित किसानों को पांच सितंबर से बंटेंगे प्रमाण-पत्र
विज्ञापन


बागपत। कर्ज माफी के लिए पहली सूची में 5483 किसानों का चयन हुआ है। शासन स्तर से छंटनी होने के बाद जो किसान बचेंगे उनको पांच से 30 सितंबर तक प्रमाण-पत्र बांटे जाएंगे।

सूबे की सरकार ने एक लाख तक के किसानों के कर्ज माफ करने की घोषणा कर रखी है। कृषि विभाग और बैंक अफसरों ने 50402 कृषकों का चयन किया हुआ है। इसके लिए बैंक कर्मचारी और राजस्व द्वारा सत्यापन कराया गया। पहली सूची में 5483 का चयन कर शासन को रिपोर्ट भेजी दी है। इसमें शासन स्तर से छटनी होने की संभावना है। जो कृषक बचेंगे उनको कृषक ऋण मोचन योजना का प्रमाण-पत्र जारी होगा, जिसको बैंकों में दाखिल करना होगा। कृषि विभाग की ओर से कार्यक्रम आयोजित कर प्रभारी मंत्री और डीएम सहित अन्य अफसर चयनित किसानों को प्रमाण-पत्रों का वितरण करेंगे। जो कृषक इससे छूट जाएगा उसके लिए तहसील स्तर पर कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। पांच से 30 सितंबर तक सभी कृषकों को वितरित कर दिया जाएगा। कृषि अधिकारी सूर्यप्रताप सिंह ने बताया कि चयन होने वाले किसानों को पांच सितंबर को कार्यक्रम के दौरान प्रमाण पत्र वितरित होंगे। जिला समिति द्वारा कार्यक्रम में कौन मुख्य अतिथि रहेगा इसका चयन करेंगे। जो सूची जिला स्तर से भेजी गई है, अभी शासन स्तर से भी उसमें छटनी होने की संभावना है। जो फाइनल लिस्ट उन्हें मिलेगी उसके बाद कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed