{"_id":"5995efea4f1c1b84248b4747","slug":"111502998506-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदरसे में लहराया तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदरसे में लहराया तिरंगा
Updated Fri, 18 Aug 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। कस्बे की देशवाल पट्टी स्थित इस्लामी मदरसे में स्वतंत्रता दिवस उत्साह के साथ मनाया। ध्वजारोहण कर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि बसपा नेता अहमद हमीद ने झंडा फहराया। मुफ्ती मोहम्मद सरताज अहमद ने तकरीर में कहा चाहे हमारी जान चली जाए लेकिन तिरंगे को झुकने नहीं देंगे। देश की आन, बान शान तिरंगे का अपमान सहन नहीं करेंगे। बच्चों ने नज्म प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन मौलवी हाजी जहीर अहमद ने किया। हाजी यूसुफ खान, यामीन, निसार अहमद, रोजूद्दीन, मोहम्मद यूनुस खान, हाजी गफ्फार खान, शब्बीर अहमद, मोहम्मद लतीफ, गफ्फार खान, नफीस, काले, मोहम्मद संजय खान, मन्नू खान मौजूद रहे।
विज्ञापन