फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   103 students were deprived of admission due to filling of seats

Baghpat News: सीट भरने के कारण प्रवेश से वंचित रह गए 103 विद्यार्थी

Thu, 07 Mar 2024 01:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 07 Mar 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
103 students were deprived of admission due to filling of seats
बागपत। निजी विद्यालयों में प्रवेश के लिए पहले चरण में 103 बच्चे स्कूल आंवटन से वंचित रह गए। पहले चरण में आए 591 आवेदन में जांच में 318 आवेदन सही पाए गए। इनमें से 225 बच्चों को विभाग की ओर से विद्यालयों का आवंटन कराया गया जा चुका है, जबकि सीट पूरी होने के कारण 103 बच्चों को स्कूलों का आंवटन नहीं हुआ।
विज्ञापन

आरटीई के अंतर्गत शिक्षा विभाग की ओर से निजी विद्यालयों में 25 प्रतिशत सीट पर बच्चों को निशुल्क प्रवेश कराया जाता है। इसके लिए अभिभावकों को ऑनलाइन आवेदन करना होता है। आवेदन के बाद बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से आवेदन का सत्यापन कर लाॅटरी के माध्यम से बच्चों का निजी विद्यालयों में नामांकन कराया जाता है। जिले में पहले चरण में 20 जनवरी से 18 फरवरी तक आवेदन शुरू किए गए थे और 19 से 25 फरवरी तक बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से आवेदन का सत्यापन कराकर 26 फरवरी को लाॅटरी निकाली गई थी।
विज्ञापन

जिले में पहले चरण में 591 आवेदन आए थे, इनमें से सत्यापन के दौरान 273 आवेदन निरस्त हो गए थे। सही मिले 318 आवेदन में से बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से 225 बच्चों का निजी विद्यालयों में नामांकन कराया जा चुका है, मगर सीट पूरी होने के कारण 103 बच्चों को विद्यालयों का आंवटन नहीं हो पाया था। अब विभाग की ओर से दूसरे चरण में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। दूसरे चरण में अभिभावक बच्चों के प्रवेश के लिए 30 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वर्जन-पहले चरण में वैध पाए गए 318 आवेदन में 225 बच्चों का निजी विद्यालयों में प्रवेश कराया गया है। सीट पूरी होने के कारण 103 बच्चों को प्रवेश नहीं मिल सका। - विशाल रुहेला, पटल सहायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed