फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   एआरएम ने किया औचक निरीक्षण

एआरएम ने किया औचक निरीक्षण

Thu, 10 Jan 2019 01:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 01:13 AM IST
विज्ञापन
एआरएम ने किया औचक निरीक्षण
बड़ौत (बागपत)। क्षेत्र के मुख्य मार्गों पर बसों के संचालन की स्थिति को देखते हुए बुधवार को एआरएम ने औचक निरीक्षण किया तो चालक और परिचालकों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान एआरएम ने चालक व परिचालक को परिचालन के संबंध मेें निर्देश दिए और लापरवाही पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

कई माह से बड़ौत डिपो कार्यालय पर क्षेत्र के मुख्य मार्गों पर बसों का सही ढंग से संचालन न होने की शिकायत पहुंच रही थी। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि समय पर बसों के संचालन की स्थिति ठीक नहीं की गई तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। बढ़ती शिकायतों को देखते हुए एआरएम योगेंद्र सिंह ने बुधवार को बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग, बड़ौत-छपरौली मार्ग सहित कई अन्य मुख्य मार्गों पर चलने वाली बसों के परिचालन की स्थिति जानी। कई जगहों पर बस स्टैंड पर बसें न रोकने की शिकायत मिली। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर एआरएम ने चालकों को प्रत्येक बस स्टैंड से यात्रियों को उठाने व उन्हें छोड़ने के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। साथ ही लापरवाही पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी। एआरएम योगेंद्र सिंह से बातचीत की गई तो उनका कहना था कि बढ़ रही शिकायतों के मद्देनजर यह निरीक्षण किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed