फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   डीपीओ ने गलत तरीके से लगाई आंगनबाड़ियों की अनुपस्थिति

डीपीओ ने गलत तरीके से लगाई आंगनबाड़ियों की अनुपस्थिति

Thu, 27 Dec 2018 01:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
डीपीओ ने गलत तरीके से लगाई आंगनबाड़ियों की अनुपस्थिति
बागपत। आंगनबाड़ियों ने जिला कार्यक्रम अधिकारी पर गलत तरीके से गैरहाजिरी लगाने के आरोप लगाए हैं। दूसरी तरफ डीपीओ ने कहा जांच के दौरान राशन आंगनबाड़ी केंद्रों के बजाए आंगनबाड़ियों के मकान में मिला, इसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी।
विज्ञापन

महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष सुषमा गुर्जर ने बताया कि 14 दिसंबर को डीपीओ ने 12 आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकांश आंगनबाड़ी मिजिल्स रुबेला टीकाकरण अभियान में छूटे बच्चों का सर्वे करने में गई हुई थी। आरोप है कि गलत तरीके से सभी को अनुपस्थित दर्शा दिया। आरोप लगाया जो आंगनबाड़ी केंद्र में टीकाकरण का सूची बना रही थी, उसके रजिस्टर जब्त कर लिया गया। डीएम से मामले की शिकायत की। सुनीता रंगा, सुषमा शर्मा, रचना शर्मा, पवित्रा, दर्शना शर्मा, श्रमिष्ठा, क्षमा, सतवीरी, रजनी, इंद्रेश, सीमा जैन, रेखा, मुनेश, पिंकी, रेखा चौहान आदि रहे।
विज्ञापन

उधर, जिला कार्यक्रम अधिकारी बीना बजाज ने कहा कि जो भी आरोप लगाए वह गलत है। निरीक्षण के दौरान पोषाहार में अनियमितता मिली है। केंद्र के लिए जो पोषाहार दिया था, वह अधिकांश आंगनबाड़ियों के मकान में मिला है। बच्चों की संख्या कम मिली है, जबकि ज्यादा संख्या में पोषाहार लिया। निरीक्षण के दौरान 12 में से तीन केंद्र खुले मिले, बाकी पर ताला लटका मिले, जो खुले थे, वहां एक-दो बच्चे ही थे और ज्यादा पोषाहार लिया। इस संबंध में रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed