फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सीएम आज बागपत को घोषित करेंगे सौभाग्यशाली जिला

सीएम आज बागपत को घोषित करेंगे सौभाग्यशाली जिला

Thu, 20 Sep 2018 12:52 AM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
सीएम आज बागपत को घोषित करेंगे सौभाग्यशाली जिला
बागपत। दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के बेहतर क्रियान्वयन के बाद अब बागपत को सौभाग्यशाली जिला घोषित किया जाएगा। जिले में बिजली के 169918 कनेक्शन हैं, जबकि साल 2011 की जनसंख्या के अनुसार परिवारों की संख्या कनेक्शन से कम हैं। जिले में सौभाग्य रथ पहुंच चुका है। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार रथ को देहात के लिए रवाना करेंगे।
विज्ञापन

विद्युत वितरण मंडल बागपत के अधीक्षण अभियंता रामवीर सिंह ने बताया कि साल 2011 की जनसंख्या को पैमाना बनाकर घर-घर बिजली पहुंचाने का अभियान चलाया गया। प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना यानि सौभाग्य योजना के तहत जिले में 14907 परिवारों को बिजली कनेक्शन दिए । जिले के 281 गांवों में 165822 परिवारों के सापेक्ष 169918 बिजली कनेक्शन वर्तमान में संचालित हैं। यानि परिवारों से अधिक बिजली कनेक्शन है, क्योंकि परिवारों का आंकड़ा पुराना है, इस वजह से यह अंतर आया है। ऊर्जा निगम की टीम घर-घर जाकर संयोजन करने का कार्य कर रही है। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले को उपलब्धि पर सौभाग्यशाली जिला घोषित करेंगे। देहात में बिजली कनेक्शन देने और लोगों को ऊर्जा बचाने के लिए जागरूक करने के लिए सौभाग्य रथ पहुंच चुका है। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
विज्ञापन


12 गांव में कनेक्शन कम, करेंगे छापेमारी, दर्ज होंगे मुकदमे
बागपत। भले ही जिले को सौभाग्यशाली घोषित किया जा रहा है, लेकिन 12 गांव ऐसे हैं, जहां परिवारों के सापेक्ष कनेक्शन का अंतर 10 फीसदी है। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि नैथला, लधवाड़ी, हमीदाबाद, जफरपुर, ओढापुर, सूजती, मौजिजाबाद नांगल, भड़ल, धनौरा-टीकरी, मोहम्मदपुर खूंटी, शाहजहांपुर, सिरसल, दरकावदा, तिसौतरा समेत 12 गांव ऐसे हैं, जहां पर अभियान की तैयारी है। पुलिस के साथ मिलकर चेकिंग अभियान चलाया जाएगा और जिन लोगों के घरों में अवैध बिजली चल रही है, उन पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed