{"_id":"5b91796d867a557f714f6c91","slug":"101536260461-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेस-वे पर पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेस-वे पर पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारी
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर बागपत टोल टैक्स के पास पुलिस की डायल 100 गाड़ी में तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में दरोगा सहित तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को खेकड़ा सीएचसी पर भर्ती कराया। पुलिस ने गाड़ी सहित आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया।
बृहस्पतिवार सुबह पुलिस की डायल 100 गाड़ी बागपत टोल टैक्स के पास ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर खड़ी थी। इसमें दरोगा विष्णु कुमार शर्मा, कांस्टेबल अमित कुमार व चालक शराफत अली बैठे थे। इसी दौरान हरियाणा की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही पिकअप ने पुलिस की गाड़ी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुलिस की गाड़ी पलट गई। हादसे में तीनों पुलिसकर्मी घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पुलिसकर्मियों को सीएचसी खेकड़ा में भर्ती कराया। पुलिस ने पिकअप सहित चालक अमित निवासी बुलंदशहर को हिरासत में लिया। खेकड़ा थानाध्यक्ष शिवप्रकाश ने बताया कि हादसे में तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।