फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   48 घंटे बाद हुआ महिला के शव का अंतिम संस्कार

48 घंटे बाद हुआ महिला के शव का अंतिम संस्कार

Thu, 06 Sep 2018 01:10 AM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
48 घंटे बाद हुआ महिला के शव का अंतिम संस्कार
पिलाना (बागपत)। रोशनगढ़ गांव में श्मशान घाट की जमीन पर टीन शेड न होने पर वृद्ध महिला के शव का 48 घंटे बाद अंतिम संस्कार किया। बारिश होने के कारण वृद्धा के परिवार के सामने समस्या हुई। गांव के लिए भी यह समस्या गंभीर है। प्रशासन के प्रति लोगों ने रोष प्रकट किया।
विज्ञापन

रोशनगढ़ निवासी प्रेम चंद ने बताया कि उसकी मां बरफो देवी (75) का सोमवार की रात में करीब दो बजे बीमारी के चलते निधन हो गया । भारी बारिश के कारण और श्मशान घाट की जमीन पर टीनशेड न होने के कारण अंतिम संस्कार नहीं कर सके। घर में 48 घंटों तक शव रखा रहा। परिवार और रिश्तेदार बरसात रुकने का इंतजार देखते रहे। बारिश रुकने के बाद बुधवार को महिला के शव का अंतिम संस्कार किया। गांव के लोगों ने प्रशासन पर श्मशान घाट में कार्य न कराने का आरोप लगाया। श्मशान घाट जाने वाले रास्ते में जलभराव और गंदगी का अंबार है। राजकुमार, सुभाष, बिरजू ने बताया कि इसकी शिकायत पिलाना विकास खंड पर भी कई बार कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सतपाल, अनिल, कंवर पाल, सोनू प्रधान, सोहनवीर, बबलू, दीपक, सुंदर, राहुल, संतराम, अर्जुन मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed