{"_id":"5b8d90a042c79210c643bc9d","slug":"101536004256-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विहिप जिला संगठन मंत्री ने त्यागा अन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विहिप जिला संगठन मंत्री ने त्यागा अन्न
Updated Tue, 04 Sep 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)।
विश्व हिंदू परिषद के जिला संगठन मंत्री पप्पन राणा ने कहा कि जब तक अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण नहीं होता, वे अन्न ग्रहण नहीं करेंगे। उन्होंने सोमवार से अन्न त्याग दिया है।
दाहा गांव में अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए पप्पन राणा ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होना बहुत जरूरी है। सरकार राम मंदिर को मुद्दा बनाकर चुनाव लड़ती है, लेकिन जब गद्दी मिल जाती है तो इसे भूल जाती है। आज तक किसी भी सरकार ने राम मंदिर का निर्माण नहीं कराया। उन्होंने कहा कि जब तक राम मंदिर का निर्माण नहीं होता, वे अन्न ग्रहण नहीं करेंगे। उन्होंने सोमवार से अन्न का त्याग कर दिया है। उन्होंने कहा विहिप हिंदुओं का उत्पीड़न नहीं होने देगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। घर-घर जाकर संगठन की नीतियों का प्रचार प्रसार करने की बात कही।