{"_id":"5b6c9b2b4f1c1b54208b7e22","slug":"101533844267-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महादेव मंदिर पर हेलीकॉप्टर से की पुष्पवर्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महादेव मंदिर पर हेलीकॉप्टर से की पुष्पवर्षा
Updated Fri, 10 Aug 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरा महादेव मंदिर पर हेलीकॉप्टर से की पुष्पवर्षा
बागपत। श्री परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पुरा में सुरक्षा व्यवस्थाओं का डीएम ऋषिरेंद्र कुमार और एसपी जयप्रकाश ने हेलीकॉप्टर से जायजा लिया। अफसरों ने मंदिर और कांवड़ियों पर फूलों की वर्षा की। मेला परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।
डीएम व एसपी किनौनी शुगर मिल से हेलीकॉप्टर में सवार होकर श्री परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पुरा का जायजा लेने के लिए निकले। अफसरों ने मंदिर व आसपास के मार्गों का हेलीकॉप्टर से निरीक्षण किया। उन्होंने हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों के ऊपर फूलों की वर्षा भी की। मंदिर में चल रहे तीन दिवसीय मेले में पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हुए थे। मंदिर को जाने वाले तीनों मार्गों पर एक-एक किमी पहले बेरिकेटिंग कर वाहनों को रोका गया था। चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात थी। पुलिसकर्मी कांवड़ियों के वेश में मेला परिसर में गश्त करते रहे। मंदिर परिसर में लगे 37 सीसीटीवी कैमरों ने पुलिस निगरानी की। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि जलाभिषेक करने में कांवड़ियोें को कोई परेशानी नहीं हुई।