{"_id":"5b5e12f94f1c1b47748b77fd","slug":"101532891897-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्यमियों की समस्या को गंभीरता से लें अधिकारी : सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्यमियों की समस्या को गंभीरता से लें अधिकारी : सीडीओ
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। सीडीओ पीसी जायसवाल ने कलक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु की बैठक ली। इसमें उन्होंने कहा उद्योगों से संबंधित शिकायत को गंभीरता से लिया जाए। संबंधित अधिकारी तत्काल कार्रवाई करें। कोई भी उद्यमी परेशान नहीं रहना चाहिए। उद्यमी ही एक विकास की धुरी होता है ।
रविवार को उद्योग बंधुओं की बैठक में सीडीओ पीसी जायसवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में औद्योगिक निवेश का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। साठ हजार करोड़ से अधिक की 81 परियोजनाओं का शिलान्यास किया । इसका कलक्ट्रेट सभागार में जिला सूचना विज्ञान केंद्र एनआईसी में जनपद के उद्योग बंधुओं को प्रधानमंत्री का लाइव प्रसारण दिखाया । लाइव प्रसारण इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ से सीधा दिखाया । सीडीओ ने कहा कि क्षेत्र के विकास में उद्योगों का सबसे महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। युवाओं को रोजगार और क्षेत्र का विकास में उद्योग बंधु सहयोग करते हैं। उनकी समस्या को जिला स्तर से समाधान होना चाहिए। चाहे समस्या छोटी हो या बड़ी सभी को प्राथमिकता पर लेकर उसका समाधान कराया जाए। इस दौरान डीआरडीए के पीडी एमएल पटेल, एसडीएम खेकड़ा आशीष कुमार, बड़ौत एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी भास्कर पांडेय और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।