{"_id":"5b538f644f1c1b0c718b55f7","slug":"101532202852-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोस्टर के अनुसार लिए जाएंगे ग्लैंडर्स फार्सी-बर्ड फ्लू के सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोस्टर के अनुसार लिए जाएंगे ग्लैंडर्स फार्सी-बर्ड फ्लू के सैंपल
Updated Sun, 22 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। घोड़े और खच्चर सहित पक्षियों से माह की 18 तारीख को ग्लैंडर्स फार्सी, बर्ड फ्लू का सैंपल लिया जाएगा। इसके लिए पशु चिकित्सा विभाग ने रोस्टर जारी किया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने ब्लॉक के सभी पशु चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया।
जिले में घोड़े और खच्चरों में ग्लैंडर्स की पुष्टी के बाद से पशु चिकित्सा विभाग से लेकर प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिले को कंट्रोल एरिया घोषित किया। जिले में बाहर से आने वाले घोड़े और खच्चरों पर प्रतिबंध लगाया। तभी से इनके सैंपल निरंतर लिए जा रहे हैं। अब इस कार्य में पशु चिकित्सा विभाग ने परिवर्तन किया। माह की प्रत्येक 18 तारीख को ग्लैंडर्स फार्सी की जांच के बाद नमूने लिए जाएंगे। इसके अलावा पक्षियों से भी बर्ड फ्लू के सीरम इसी रोस्टर के अनुसार के अनुसार कार्य किया जाएगा। इसके लिए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजपाल सिंह ने सभी पशु चिकित्साधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्हें प्रत्येक माह 20-20 ग्लैंडर्स फार्सी और 10-10 बर्ड फ्लू के सैंपल लेने के लिए निर्देशित किया। सीवीओ ने बताया कि अप्रैल, मई, जून और जुलाई के सैंपल लैब में जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। अब बाकी कार्रवाई रोस्टर के अनुसार होगी।