{"_id":"5b3687194f1c1b13358b970b","slug":"101530300185-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत लाइन का तार हटवाएं जाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत लाइन का तार हटवाएं जाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
Updated Sat, 30 Jun 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
ईख के खेत मेें पड़ी विद्युत लाइन को हटवाने की मांग को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों ने गांव मेें एकत्र होकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा एसई के आदेश के बादभी अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। उन्होंने जल्द मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
ग्रामीणों ने कहा विद्युत निगम के अफसरों की लापरवाही के चलते पिछले चार साल से गांव के मंचवीर पुत्र हरपाल, दुष्यंत पुत्र ओमवीर, गुलवीर सहित दर्जनों किसानों के खेतों पर विद्युत लाइन पड़ी हैं, इसमें पूरे दिन करंट दौड़ता रहता है। कई बार किसानों की ईख सहित अन्य फसल जलकर किसानों को लाखों का नुकसान पहुंच चुका है, जबकि कई बार लोगों को करंट लगा चुका है, लाइन हादसे को दावत दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि 11 हजारी लाइन से पोल मेें करंट दौड़ रहा है, जो कि मैन रोड पर है। उन्होंने बताया कि उनकी नलकूप का मोटर साढे़ सात हार्स पावर का है, इसकी जांच एसई बागपत भी करा चुका है, लेकिन इसके बाद भी साढे़ बारह हार्स पावर का बिल उनसे जबरन वसूला जा रहा है। शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इससे किसानों मेें आक्रोश पनप रहा है। उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। अधिशासी अभियंता प्रथम जागेश कुमार ने टीम को भेजकर लाइन को हटवाने की बात कहीं। प्रदर्शन मेें मंचवीर, विपिन, विनित, संजू, सुरेंद्र, अंकुर, काला, यशपाल, लवी, कल्लू, प्रिंस आदि रहे।