फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   निरोग रहने के लिए रखे एक दिन का उपवास : आर्य

निरोग रहने के लिए रखे एक दिन का उपवास : आर्य

Mon, 18 Jun 2018 01:00 AM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
निरोग रहने के लिए रखे एक दिन का उपवास : आर्य
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

नगर के जनता वैदिक माडर्न स्कूल में चल रहे आर्य वीरांगना योग एवं जीवन निर्माण शिविर के तीसरे दिन योगाचार्य डॉ. ईश्वर सिंह आर्य ने बालिकाओं के बीच व्याख्यान देते हुए कहा कि यदि वे सप्ताह में एक दिन का उपवास रखें तो जीवन भर निरोगी रहा जा सकता है। उन्होंने बेटियों से कहा कि वे फास्ट फूड शैली से परहेज करें।
जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के तत्वावधान में आयोजित योग एवं जीवन निर्माण शिविर में समूचे जिले से करीब 50 से अधिक बालिकाएं भाग लेकर संस्कारित वातावरण की शिक्षा ले रही हैं। तीसरे दिन के शिविर का शुभारंभ दैनिक यज्ञ और ईश्वर स्तुति उपासना के साथ हुआ। यज्ञ की ब्रह्मा सुमेधा आर्या ने बालिकाओं से आह्वान किया कि वे प्रतिदिन यज्ञ नियम को अपनाकर अपने जीवन को उन्नत बना सकती हैं। उन्होंने बेटियों को पाखंड से दूर रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इससे पूर्व सुबह के समय दैनिक पीटी, योगासनों का अभ्यास किया गया। योग प्रशिक्षक डॉ ईश्वर सिंह, धर्मवीर सिंह आर्य, सुमेधा आर्य, सृष्टि आर्य रही। शिविर में बालिकाएं योग व्यायाम के अलावा लाठी और तलवार चलाने, जूडो कराटे आदि का प्रशिक्षण लेकर खूब पसीना बहा रही हैं। जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के मंत्री रिपुदमन आर्य ने कहा कि आज केंद्र प्रदेश सरकार बेटियों को आगे बढ़ाने में कई योजनाएं संचालित कर रही हैं। आज बेटियां बेटों से किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है। उन्होंने बेटियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। शिविर में आर्य भजनोपदेशक श्रीपाल आर्य ने देशभक्ति से ओतप्रोत भजन पेश कर बालिकाओं को पाखंड से दूर रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर विजय सिंह राठी, रामपाल आर्य, यशपाल आर्य, योगेंद्र आर्य, प्रभात सिंह, कपिल आर्य, रवि शास्त्री, मास्टर समय सिंह, मास्टर गिरवर सिंह, मास्टर हरपाल सिंह तोमर, विश्व बंधु शास्त्री, वीरपाल सिंह, सुनील कुमार आदि सहयोग कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed