{"_id":"5b0867174f1c1ba86e8b4a90","slug":"101527277335-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्चा पुल हटवाने को लेकर महिलाओं ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कच्चा पुल हटवाने को लेकर महिलाओं ने दिया धरना
Updated Sat, 26 May 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कच्चा पुल हटवाने के लिए महिलाओं ने दिया धरना
बागपत। निवाड़ा पुलिस चौकी के पास यमुना नदी में कच्चा पुल हटवाने की मांग को लेकर महिलाएं रास्ते में धरने पर बैठ गए। पुलिस मौके पर पहुंची और महिलाओं को हटाकर घर भेजा। महिलाओं का कहना था कि निवाड़ा पुलिस चौकी के पास यमुना नदी में चार माह पहले स्टार्टर निकालने के लिए कच्चा पुल बनाया गया था। लेकिन इसे अभी तक नहीं हटाया गया है। इसी पुल के पास रेत खनन का पट्टा है। इस कच्चे पुल से रेत लदे वाहन गुजरते हैं, जिससे उन्हें नुकसान होता है। महिलाओं ने कहा कि जब तक कच्चा पुल नहीं हटवाया जाता, तब तक वे धरने से नहीं हटेंगी। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बल प्रयोग कर महिलाओं को धरने से हटाकर उनके घर भेज दिया। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि महिलाएं अनैतिक रूप से खनन ठेकेदार पर दबाव बना रही है। इन महिलाओं के खिलाफ मुचलका पाबंद की कार्रवाई की जाएगी।