फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   गड्ढ़ों के दर्द से रूबरू होते हैं स्कूली बच्चे

गड्ढ़ों के दर्द से रूबरू होते हैं स्कूली बच्चे

Sun, 15 Apr 2018 01:36 AM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
गड्ढ़ों के दर्द से रूबरू होते हैं स्कूली बच्चे
बागपत। गढ़-सोनीपत हाइवे यात्रियों के लिए ही नहीं बल्कि स्कूली बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बना हुआ है। बागपत से मेरठ के बीच 20 से अधिक शिक्षण संस्थाएं हैं, जिनमें पढ़ने के लिए स्कूली बसों और निजी वाहनों से रोजाना सैकड़ों बच्चे इसी हाइवे से गुजरते हैं। खराब सड़क के चलते बच्चों को भी परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन

बागपत के स्कूलों में आसपास के क्षेत्र के बच्चों का आवागमन स्कूल बस से होता है। बस चालक हाइवे से होते हुए गांव और कसबों में पहुंचते हैं और बच्चों को लेकर आते हैं। सड़क खराब होने की वजह से बसों को स्कूलों की ओर से अतिरिक्त समय दिया जा रहा है। यही नहीं गड्ढों से बच्चे भी परेशान हैं। सेंट एंजेल्स स्कूल के प्रबंधक अजय गोयल का कहना है कि मार्ग पर गड्ढे होने से परेशानी होती है। बच्चों को आवागमन में अधिक समय लगता है। प्राथमिकता से समाधान होना चाहिए। अग्रवाल मंडी टटीरी निवासी संजय कुमार कहते हैं कि बागपत के कॉलेज तक जाने में ही बच्चों को मुश्किलें उठानी पड़ती है। मेरठ जाना तो बेहद मुश्किलों भरा हो गया है।
विज्ञापन


हाइवे का होगा चौड़ीकरण
बागपत। एनएच गाजियाबाद में अवर अभियंता एके बंसल ने बताया मेरठ-बागपत मार्ग का करीब एक मीटर का चौड़ीकरण किया जाएगा, ताकि दुपहिया वाहन चालकों को अधिक परेशानी का सामना न करना पड़े। जल्द ही इस हाइवे के गड्ढे भी भरवाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा के हिस्से में चल रही मरम्मत
बागपत। गढ़-सोनीपत हाइवे के हरियाणा के सोनीपत जिले के हिस्से में मरम्मत का कार्य चल रहा है। वाहन चालकों से नेशनल हाइवे अॅथारिटी की ओर से अनुरोध किया जा रहा है कि वाहनों को मेरठ-करनाल हाइवे से लेकर गुजरें। हरियाणा के हिस्से में कार्य प्रगति पर है।


निर्माण के लिए करेंगे प्रयास: धामा
बागपत। बागपत के भाजपा विधायक योगेश धामा का कहना है कि हाइवे निर्माण के लिए वह प्रयास करेंगे। यूपी सरकार के अलावा केंद्र सरकार के समक्ष यह मामला रखेंगे। इसके अलावा जल्द से जल्द गड्ढे भरवाने की मांग की जाएगी।

क्या कहते हैं आप?
गड्ढा युक्त हो चुके गढ़-सोनीपत हाइवे के विषय में आप क्या कहते हैं। अपनी प्रतिक्रिया व्हाट्स एप नंबर 8954893110 पर दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed