{"_id":"5aa6c94e4f1c1baa758b517f","slug":"101520879950-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीटर रीडरों का मानदेय दिलाने को प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीटर रीडरों का मानदेय दिलाने को प्रदर्शन
Updated Tue, 13 Mar 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विगत छह माह से मानदेय न मिलने पर सोमवार को विद्युत निगम के मीटर रीडरों ने बिनौली रोड पर एकत्रित होकर प्रदर्शन किया और जाम लगाने का प्रयास किया।
विद्युत निगम के मीटर रीडरों ने बताया उन्हें विगत छह माह से मानदेय नहीं मिल रहा है, इस कारण उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। मानदेय नहीं मिलने के कारण घर का खर्च चलाना भी मुश्किल हो रहा है। उन्होंने बताया संबंधित अधिकारियों से बार-बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। उन्होंने बिनौली रोड पर एकत्रित होकर प्रदर्शन किया और जाम लगाने का प्रयास किया। प्रदर्शन करने वालों मेें अनुज पंवार, राकेश, संजीव, अमित, मनोज, कुलदीप आदि शामिल रहे।