{"_id":"5a60f5234f1c1b89268b52d4","slug":"101516303651-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया
Updated Fri, 19 Jan 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया
बड़ौत (बागपत)। कमला नेहरू कन्या विद्या मंदिर बामनौली में बृहस्पतिवार को आयोजित गोष्ठी में पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं को प्रदूषण से होने वाले खतरे बताए गए और पर्यावरण संरक्षण के लिए जरूरी उपायों पर अमल करने को कहा गया।
गोष्ठी का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक नरेंद्र सिंह ने दीप जलाकर किया। इसमें कक्षा छह से 10 तक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। गोष्ठी में एस्रो के संजय राणा ने कहा कि हम घरों से लेकर आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता को अपनाएं और प्रदूषण मुक्त माहौल बनाने का प्रयास करें।
डॉ. प्रवीण ने कहा कि भोजन की बर्बादी का मतलब मिथेन गैस को बढ़ावा देना है। इसलिए हमें जितने भोजन की आवश्यकता है। उतना ही लेना चाहिए। भोजन और अन्य जरूरी वस्तुओं की बर्बादी से बचना चाहिए। इस दौरान प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया गया। इसमें वर्षा ने प्रथम, नेहा ने द्वितीय और इकरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गोष्ठी की अध्यक्षता प्रधानाचार्य कौशल देवी ने की। संचालन सुषमा रानी ने किया। गोष्ठी में अर्चना, अमृता मलिक, ऊषा मलिक, नीरज सिंह आदि का सहयोग रहा।