फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कई स्कूलों में मानक के अनुरूप नहीं मिला काम

कई स्कूलों में मानक के अनुरूप नहीं मिला काम

Wed, 27 Dec 2017 01:01 AM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
कई स्कूलों में मानक के अनुरूप नहीं मिला काम
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

नगर और क्षेत्र मेें स्थित कई स्कूलों संचालकों द्वारा ऑनलाइन मान्यता के लिए आवेदन करने के मामले में मंगलवार को शिक्षा माध्यमिक सचिव के निर्देश पर एसडीएम और शिक्षा विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मानकों की जांच की। कई विद्यालयों में मानक के अनुरूप कार्य नहीं मिला, तो कई विद्यालयों मेें मानक पूरे मिले।

एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी, डीआईओएस पीके मिश्रा, जयप्रकाश रूहेला और राजकीय हाईस्कूल सूप की प्रधानाचार्य के नेतृत्व में गठित टीम ने मंगलवार को नगर के कई विद्यालयों सहित कोताना गांव में स्थित कई पब्लिक स्कूलों में मानकों की जांच की। इससे स्कूल संचालकों में अफरा-तफरी मच गई। जांच के दौरान कुछ विद्यालयों को छोड़कर अधिकांश विद्यालयों में न तो मान्यता के लिए कागजात पूरे मिले और न ही मानक के अनुरूप विद्यालयों में बने कमरे। एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने बताया कि जहां पर जांच की है, सभी ने मान्यता के लिए ऑनलाइन आवेदन किया । जांच के दौरान विद्यालयों की भूमि के अभिलेख, सीसीटीवी कैमरे, चारदीवारी व मानक के अनुरूप कमरे बने है या नहीं इन बिंदुओं की जांच की । डीआईओएस पीके मिश्रा और जयप्रकाश रूहेला ने बताया कि जांच रिपोर्ट शिक्षा माध्यमिक के सचिव को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed