{"_id":"5a3c0c1a4f1c1b6a118b96c9","slug":"101513884698-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूलभूत सुविधाओं न मिलने पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूलभूत सुविधाओं न मिलने पर प्रदर्शन
Updated Fri, 22 Dec 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
नगर मेें स्थित प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं को जन सुविधाएं नहीं मिलने से क्षुब्ध अभिभावकों ने बृहस्पतिवार को नगर में एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। बाद मेें एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
बृहस्पतिवार को समाजसेवी बबलू मलिक के नेतृत्व में सरकार स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावक गांधी रोड पर एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। बबलू मलिक ने कहा नगर के किसी भी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय में न तो बच्चों के लिए बैठने की उचित व्यवस्था है और न ही उन्हेें सर्दी से बचाने का कोई उपाय। कई बार शिक्षा विभाग के अफसरों से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इन में संजय, दीपक, सुमित, नीरज, प्रदीप, आलोक, मनोज, संदीप, सुशील, प्रमोद आदि रहे। एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने बताया फिलहाल मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के चलते व्यस्त हैं। कार्यक्रम होने के बाद शिक्षा विभाग के अफसरों व ग्राम प्रधानों से इस संबंध में वार्ता होगी।