{"_id":"5a20617a4f1c1b76678bebb5","slug":"101512071546-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज खुलेगा प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज खुलेगा प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा
Updated Fri, 01 Dec 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। निकाय चुनाव के नतीजों की घड़ी आ पहुंची है। शुक्रवार को तीन नगर पालिका और पांच नगर पंचायतों के 676 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। बागपत, बड़ौत और खेकड़ा में होने वाली मतगणना के लिए प्रशासन ने चाक-चौबंद व्यवस्था की है। डीएम भवानी सिंह खंगारौत और एसपी जयप्रकाश ने मतगणना स्थलों का दौरा किया। डीएम ने कहा कि मतगणना तय समय पर शुरू होगी।
नगर पालिका बागपत, बड़ौत और खेकड़ा, नगर पंचायत अमीनगर सराय, छपरौली, अग्रवाल मंडी टटीरी, दोघट और टीकरी का ताज किसके सिर होगा, इसका फैसला शुक्रवार को होगा। बागपत के सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज, बड़ौत में कृषि उत्पादन मंडी और खेकड़ा में एमएम इंटर कॉलेज में मतगणना की तैयारी कर ली गई है। कुल 2,08,785 लाख मतदाताओं में से 1,33,805 लाख मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। पालिका और नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के 99 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा। सभासद के लिए सबसे अधिक 178 प्रत्याशी बड़ौत पालिका से चुनाव मैदान में रहे। डीएम और एसपी ने बड़ौत, बागपत और ख्ेाकड़ा के मतगणना स्थलों का निरीक्षण किया। एसडीएम विवेक कुमार यादव ने बताया मतगणना स्थल की व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी।
इनसेट
इनकी किस्मत का फैसला
निकाय अध्यक्ष सदस्य
बागपत 15 120
बड़ौत 09 178
खेकड़ा 05 82
सराय 13 34
टटीरी 16 42
दोघट 13 37
छपरौली 13 53
टीकरी 15 31
दो सभासद चुने जा चुके निर्विरोध
बागपत। टीकरी नगर पंचायत के लिए वार्ड आठ से संजय राठी और वार्ड 11 से सोहनवीरी को निर्विरोध चुने गए हैं। इन दोनों के सामने किसी ने नामांकन नहीं किया।