{"_id":"596a68664f1c1b490f8b479f","slug":"101500145766-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा कला संगम कार्यक्रम को सफल बनानें का आहवान किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा कला संगम कार्यक्रम को सफल बनानें का आहवान किया
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। भारतीय जनता युवा मोर्चा की दिल्ली रोड स्थित कैंप कार्यालय पर हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि युवा कला संगम में प्रतिभाओं को सम्मान दिया जाएगा।
क्षेत्रीय संयोजक अजय गोयल ने कहा कि युवा मोर्चा को जनपद में युवा कला संगम एवं खेल उत्सव कार्यक्रम 15 अगस्त से शुरू होंगे। जो 15 सितंबर तक चलेंगे। इसमें जो खिलाड़ी अव्वल होगा, उसे सम्मानित किया जाएगा। अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर ने कार्यक्रम की तैयारियों शुरू करने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। युवा सम्मेलन की तरह ही युवा संगम को सफल बनाना है। इसके लिए युवा मोर्चा कार्यक्रम समिति रूपरेखा तैयार करें और जनपद में रक्तदान, पौधरोपण, खेल उत्सव आदि कार्यक्रम से कुछ लोग लाभान्वित होंगे। भाजपा युवा मोर्चा के जिला संयोजक राजन जैन कहा कि युवा शक्ति भाजपा पार्टी की तरह काम करती है। उस प्रकार दोनों कार्यक्रम के लिए युवा मोर्चा अभी से जुट जाएं। बैठक में चंद्रवीर तारम, बिजेंद्र शर्मा, अमित राणा, राजन, आदित्य त्यागी, सुमित, योगी कृष्णा, विक्रांत चौहान, अनिल तोमर, अनलोम, दीपक, अंकुर शामिल रहे।