{"_id":"595d3ff34f1c1b2e3d8b4592","slug":"101499283443-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शूटिंग की पदक विजेता खिलाड़ी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शूटिंग की पदक विजेता खिलाड़ी सम्मानित
Updated Thu, 06 Jul 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जयपुर (राजस्थान) के जगतपुरा शूटिंग रेंज में 29 से दो जुलाई तक 11वीं महाराजा डॉ. कर्णी सिंह मेमोरियल शूटिंग प्रतियोगिता हुई थी। इसमें देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज की बालिका शूटरों ने भाग लिया। सटीक निशाना लगाकर बालिकाओं ने दो स्वर्ण और एक रजत पदक पर कब्जा किया। व्यक्तिगत स्पर्धा में शहनाज ने 10 मीटर एयर पिस्टल, यूथ वुमेन इवेंट में 10 मीटर एयर पिस्टर सब जूनियर में नीशू खोखर ने स्वर्ण पदक जीता। डोली, सौम्या, परवीन ने टीम से रजत पदक जीता। कोच डॉ. राजपाल सिंह ने बताया बुधवार को विजेता बालिकाओं को विकास भवन में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अन्नपूर्णा गर्ग ने सम्मानित किया। इस दौरान डीडीओ हुब लाल, प्रधानाचार्य राजेश रुहेला, प्रबंधक महक सिंह, शूटिंग कोच सचिन शर्मा, अरसी, विधि, अर्चिता, शहनाज, ज्योति, खुशी, डोली मौजूद रहे।
विज्ञापन