{"_id":"5952af644f1c1b91278b4a98","slug":"101498591076-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को चिन्हित करें और पिलाएं घोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को चिन्हित करें और पिलाएं घोल
Updated Wed, 28 Jun 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़े का शुभारंभ किया। इस मौके पर डीएम ने कहा पखवाड़े में दो माह से बड़े और पांच वर्ष से छोटे बच्चों को चिन्ह्ति कर जिंक टैबलेट और ओआरएस का घोल पिलाया जाएगा।
मंगलवार को डीएम ने जिला अस्पताल से अभियान की शुरूआत हुई। अब नौ जुलाई तक पखवाड़ा मनाया जाएगा। पखवाड़े के माध्यम से पांच वर्ष तक के बच्चों की दस्तों के कारण होने वाली मृत्यु को शून्य करना है। बीएसए योगराज सिंह को निर्देश दिए प्राथमिक विद्यालयों में पानी रखे जाने की व्यवस्था कराकर वहां साबुन और तौलिये की भी व्यवस्था कराई जाए। हाथ धोने की विधि बताए। चार्ट भी मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त कर स्कूलों में लगवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कार्यक्रम से ग्राम प्रधान, आंगनबाड़ी, एएनएम, प्राइवेट प्रक्टिसनर्स को भी जोड़ा जाए। जिला अस्पताल सहित सभी सीएचसी, पीएचसी पर ओआरएस कार्नर बनाकर चिन्हित बच्चों को लाया जाए और उनका उपचार कराए। सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा, सीएमएस डॉ. बीएलएस कुशवाहा सहित सभी चिकित्सा मौजूद रहे।