फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   10 to 53 thousand coin dealer Car Found

व्यापारी की कार से 53 हजार के 10 के सिक्का मिले 

Sat, 21 Jan 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 21 Jan 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
10 to 53 thousand coin dealer Car Found
चांदीनगर थाने में कार से बरामद किए गए 53 हजार के सिक्के - फोटो : amar ujala
बागपत के चांदीनगर क्षेत्र के धोली प्याऊ चौकी पुलिस ने शुक्रवार दोपहर चेकिंग के दौरान दिल्ली के व्यापारी की होंडा सिटी कार से 53 हजार रुपये बरामद किए। यह रकम 10-10 रुपये के सिक्कों में है।  
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जनपद में उड़नदस्ता वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। धौली प्याऊ चौकी प्रभारी रणधीर सिंह और सहायक विकास अधिकारी ओमप्रकाश सिंह ने शुक्रवार दोपहर चेकिंग के दौरान एक होंडा सिटी को रोक लिया। चेकिंग करने पर गाड़ी की डिग्गी से 53 हजार रुपये 10-10 के सिक्के के रूप में मिले। गाड़ी में सवार युवक ने खुद को अनीश पुत्र कल्लू निवासी सीमापुरी दिल्ली बताया। जानकारी करने पर अनीश ने बताया कि वह बेकरी की दुकान करता है। साथ ही सामान की सप्लाई करता है। वह 10-10 के सिक्कों के रूप में रकम को अमीनगर सराय से लेकर जा रहा था। चांदीनगर थानाध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि कार में सवार युवक अनीश 53 हजार रुपये के सिक्कों का हिसाब नहीं दे पाया। इसलिए सिक्कों को जब्त कर लिया गया है। पुलिस अभी तक करीब 30 लाख रुपये बरामद कर चुकी है। दो दिन पूर्व बड़ौत पुलिस ने 22 लाख रुपये पकड़े थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed