फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   1.80 lakh flown by bike

व्यापारी की बाइक से 1.80 लाख उड़ाए

Fri, 18 Mar 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 18 Mar 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
1.80 lakh flown by bike
अग्रवाल मंडी टटीरी चौकी में 1.80 लाख चोरी होने के बाद शिकायत करते पीड़ित लोग। - फोटो : amar ujala
बागपत के अग्रवाल मंडी टटीरी में पीएनबी बैंक से दो लाख रुपये निकाल कर लौट रहे बुक सप्लायर की बाइक के बैग से 1.80 लाख रुपये कर लिए गए।  पुलिस ने  कारोबारी की तहरीर लेकर जांच शुरु कर दी।
विज्ञापन


 गांव क्यामपुर निवासी प्रवेश शर्मा ने बताया कि उसने बुधवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे बागपत के पीएनबी बैंक से दो लाख रुपये निकाले थे। करीब पौने दो बजे वह अग्रवाल मंडी टटीरी स्थित अपने निर्माणाधीन मकान पर पहुंचा और बाइक को मकान के सामने रोड पर खड़ी करके अंदर चला गया। वापस लौटा तो बाइक पर लटका हुआ रुपये का बैग गायब मिला। इसमें 1.80 लाख रुपए थे। 

विज्ञापन


उसने आसपास के लोगों से बैग के बारे में पूछा, पता नहीं चला। इससे वहां पर हड़कंप मच गया। मौके पर आस पड़ोस के काफी लोग इकट्ठे हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि वह बैंक से रुपए निकाल कर सबसे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा में एंट्री करने के लिए गया। उसके बाद हमीदाबाद गांव में अमरूद खरीदे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


कस्बे में पहुंचने के बाद बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान मालिक मनीष को रकम में से 20 हजार रुपये दिए थे। वहां से सीधे अपने मकान पर पहुंचा था।  पुलिस ने चोरों की तलाश किया। साथ ही बैंक में पहुंचकर सीसीटीवी की फुटेज भी देखी। मगर, सफलता नहीं मिली। कोतवाली प्रभारी रनवीर सिंह यादव का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed