{"_id":"57829f114f1c1b4f677fa64b","slug":"1-27-lakh-plants-will-be-planted-in-the-district-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद में आज रोपे जाएंगे 1.27 लाख पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद में आज रोपे जाएंगे 1.27 लाख पौधे
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Mon, 11 Jul 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाली को बढ़ावा देने और पर्यावरण प्रदूषण को दूर करने के लिए सूबे के साथ-साथ जिले में वृहद स्तर पर पौधरोपण होगा। डीएम हृदय शंकर तिवारी ने बताया कि 24 घंटे में एक लाख 27 हजार 500 पौधे रोपित किए जाएंगे। यूपी का लक्ष्य पांच करोड़ रखा गया है। पौधारोपण को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज कराने की कवायद की जा रही है।
बागपत को एक लाख 27 हजार 500 पौधे रोपित करने का लक्ष्य मिला है। सोमवार को सुबह 10 बजे से 12 जुलाई की प्रात: 10 बजे तक 24 घंटे में पौधे रोपित किए जाएंगे। जनपद में 29 साइटों पर इन पौधों को रोपित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अग्रिम मृदा कार्य और पौध ढलान का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। एसडीएम, तहसीलदारों और खंड विकास अधिकारियों के साथ ही प्रत्येक साइट पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी लगाए गए हैं।
मजिस्ट्रेट तैनात, कंट्रोल रूम बनाया ः पौधरोपण का कार्य समय-सीमा के तहत पूर्ण करने के लिए तीन सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, तीन जोनल मजिस्ट्रेट और छह सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। पौधरोपण के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय में की गई है। कंट्रोल रूम का प्रभारी लेखा लिपिक जयपाल सिंह को बनाया गया है।
विज्ञापन
कंट्रोल रूम को रेंजवार दो भागों में बांटा गया है। बागपत रेंज के प्रभारी नंदू सिंह सहायक कनिष्ट लिपिक को बनाया गया है। बड़ौत रेंज के प्रभारी लेखा लिपिक जयपाल सिंह होंगे। सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट और स्टेटिक अधिकारी सुनिश्चित करेंगे कि प्रत्येक दशा में 11 जुलाई को ऑडिटर और विटनेस वहां समय से उपलब्ध रहे। अपनी साइट पर प्रात: साढ़े आठ बजे नौ बजे तक पहुंचना सुनिश्चित करेंगे।
चार घंटे काम करेंगे ऑडिटर और गवाह
बागपत। डीएम ने बताया कि प्रत्येक रोपण स्थल पर निष्पक्ष गवाह और निष्पक्ष ऑडिटर होंगे। प्रत्येक गवाह और ऑडिटर एक बार में सिर्फ चार घंटे ही काम करेंगे। इसके पश्चात दूसरे गवाह और ऑडिटर के द्वारा कार्य किया जाएगा। फार्म गवाह अथवा ऑडिटर के द्वारा स्वयं अपने हाथों से ही भरा जाना चाहिए। एक आडिटर एक बार में सिर्फ चार घंटे ही पौधे की गणना करेंगे।