{"_id":"5a6e1e8a4f1c1b410b8b5a0e","slug":"1-25-lakhs-babies-took-polio-drop","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.25 लाख बच्चों को पिलाई ड्राप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1.25 लाख बच्चों को पिलाई ड्राप
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Mon, 29 Jan 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा में बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाती डा. सुनीता सोनल।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का रविवार को शुभारंभ हुआ। पहले दिन एक लाख 25 हजार 566 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। इस दौरान चिकित्सकों ने टीम ने बूथों और टीमों का निरीक्षण किया।
अभियान का शुभारंभ डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने बागपत सीएचसी में नवजात बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाकर किया। इसके बाद जनपद में 783 बूथ के अलावा 124 मोबाइल और 74 ट्रांजिस्ट टीमों ने 0-5 साल तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई।
सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा और चिकित्सकों की टीम ने बूथों और टीमों का निरीक्षण किया। एसीएमओ डॉ. नीरज त्यागी ने बताया कि अभियान के पहले दिन 125566 बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाई ।
विज्ञापन
सोमवार से शुक्रवार तक स्वास्थ्य टीम घर-घर जाकर बच्चों को खुराक पिलाएगी। प्रत्येक परिवार अपने 0-5 साल तक के बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाए।
बड़ौत में स्वास्थ्य विभाग एवं कोर एडरा की ओर से रविवार को पोलियो बूथ दिवस मनाया गया।
इससे पूर्व एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने कोकब बाल एकेडमी पठानकोट पर बूथ का उद्घाटन किया। साथ ही शासन द्वारा संचालित लाभकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि जागरूकता से ही पोलियो को मात दी जा सकती है। इस अवसर पर बुलावा टोली का रूट प्लान भी बनाया गया।
इस अवसर पर सेवा कार्यों में सहयोग देने वालों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में जिला मोबिलाइजेशन कोर्डिनेटर रहमान, ब्लॉक मोबिलाइजेशन कार्डिनेटर सुभाष नैन, सुषमा राणा, याकूब, एएनएम कुसुमलता, सीएमसी पुष्पा शामिल रही।
अमीनगर सराय कस्बे में कोर एडरा ने पांच जगहों पर बूथ लगाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई। बूथ का शुभारंभ नगर पंचायत चेयरमैन डॉ. मांगेराम यादव ने किया। लोगों से बच्चों को पोलियो दवा पिलाने की अपील की। उन्होंने कस्बे में घूमकर बच्चों की दवा पिलाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान सतेंद्र शर्मा, पायल शर्मा, निर्मला, जगदीश शर्मा, मुकेश शर्मा, श्रीचंद गौतम, पप्पू, वीर सिंह , बिजेंद्र आदि रहे।
20080 बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाई
खेकड़ा। पोलियो दिवस पर रविवार को पोलियो कार्यक्रम का शुभारंभ सीएचसी प्रभारी डॉ. अरविंद मलिक ने बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाकर किया। नगर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 117 पोलियो बूथ, 13 ट्रांजिस्टर टीम , 11 मोबाइल टीमों को लगाया ।
टीमों ने 20,080 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई। प्रभारी चिकित्सक ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सभी कर्मचारी पोलियो बूथों पर मौजूद मिले। सोमवार से कर्मचारी नगर क्षेत्र में डोर टू डोर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगे।