फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   badaun gag rape up

बदायूं: 'हमने दिए गवाहों को एक-एक लाख'

Mon, 30 Jun 2014 08:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बदायूं
ब्यूरो/अमर उजाला, बदायूं Updated Mon, 30 Jun 2014 08:34 AM IST
विज्ञापन
badaun gag rape up

बदायूं के कटरा सआदतगंज कांड में तफ्तीश कर रही सीबीआई के सवालों पर पीड़ित परिवार ने मीडिया के समक्ष सफाई दी। पीड़ित परिवार ने इस बात को स्वीकारा कि उन्होंने अपने दोनों गवाहों को एक-एक लाख रुपये दिए हैं। परिवार ने इसे जायज बताते हुए इसके पक्ष में तमाम दलीलें भी दीं।

विज्ञापन


बता दें कि दो बहनों के साथ दुराचार करने और हत्या की इस चर्चित घटना में दो मुख्य गवाह हैं। इनमें से एक लड़कियों के सगे चाचा हैं। दूसरे गवाह कुनबे के चाचा हैं। घटना के बाद तमाम राजनीतिक दलों की ओर से पीड़ित परिवार को लाखों रुपये की मदद दी गई।
विज्ञापन


दोनों बेटियों के पिता को कई लाख रुपये मिले, जो उन्होंने बैंक में एकाउंट खुलवाकर जमा करा दिए। सीबीआई को पता चला कि दोनों बेटियों के पिता के एकाउंट से एक-एक लाख रुपये निकाले गए हैं। जांच-पड़ताल में पता लगा कि ये रुपये इन दोनों ने अपने गवाहों को दे दिए हैं। यह चर्चा सार्वजनिक हुई तो इसमें पीड़ित पक्ष को ही कटघरे में खड़ा किया जाने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मीडिया के सामने बोला पीड़ित परिवार

badaun gag rape up

शनिवार को इस सवाल पर पीड़ित परिवार ने मीडिया के कैमरों के सामने मुंह खोला। छोटी बेटी के पिता ने बताया कि एक गवाह उनका सगा भाई और दूसरा कुनबे का भाई है। दोनों ही मजदूरी-पेशा लोग हैं। महीने भर से ये लोग अपना काम-धंधा छोड़कर उनके साथ केस की पैरवी में लगे हैं। घटना वाले दिन से ही इनकी जान को खतरा भी बना हुआ है। इसलिए कहीं मजदूरी करने भी नहीं जा सकते। ऐसे में उनके परिवार के सामने रोजी-रोटी की समस्या थी।

इसके साथ ही पीड़ित परिवार ने मीडिया से ही सवाल किया कि अगर उन्होंने अपने भाइयों को रुपये दे भी दिए तो कौन सा पहाड़ टूट गया? कहा, रुपये लेकर कहां जाएंगे।

बड़ी बेटी के पिता ने फिर पुरानी बात दोहराई। बोले, उप्र सरकार का दिया मुआवजा उन्होंने लौटा दिया। वह इस सरकार से एक छदाम से लेकर एक करोड़ तक कुछ नहीं लेंगे।

गंगा पार जाकर लौट आई सीबीआई

badaun gag rape up

कटरा सआदतगंज कांड की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) टीम शनिवार को फिर गांव की ओर निकली लेकिन टीम गांव में न रुककर गंगा के अटैना घाट की ओर चली गई।

पूर्वाह्न ग्यारह बजे के करीब एक गाड़ी में सवार टीम के कुछ सदस्य मंडी स्थित गेस्ट हाउस से गांव की ओर निकले थे लेकिन टीम के सभी सदस्य गांव में नहीं रुके और अटैना पुल की ओर बढ़ गए। बता दें कि गंगापार फर्रुखाबाद और कासगंज जिलों का क्षेत्र लगता है।

टीम काफी देर तक उसी इलाके में रहकर सुरागकशी करती रही। फिर दोपहर बाद टीम जिला मुख्यालय लौट आई। टीम दूसरे जिलों के इलाके में क्या तलाश करने गई? यह भविष्य में खुलासे के वक्त ही पता चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed