{"_id":"0a0ff7a5a197508996e3886e6cd00377","slug":"bad-behavior-with-bjp-leader","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेत्री से सिपाही ने की अभद्रता, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेत्री से सिपाही ने की अभद्रता, हंगामा
अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Tue, 24 Sep 2013 01:00 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ के दुबे पड़ाव चौराहा पर जाम के दौरान स्कूटी सवार भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव अनीता जैन से एक यातायात पुलिस के सिपाही ने विवाद के दौरान अभद्रता कर दी।
विज्ञापन
इसे लेकर वहां अच्छा-खासा हंगामा खड़ा हो गया। खबर पर मेयर, महानगर अध्यक्ष सहित तमाम भाजपाई वहां पहुंच गए और सिपाही के खिलाफ मुकदमे व निलंबन की मांग उठाई। इस दौरान जाम लगाने के प्रयास में वहां स्टाफ से भाजपाइयों की नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
बाद में सीओ द्वितीय ने सभी को शांत किया और लिखित में तहरीर लेकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
हुआ यूं कि अनीता जैन अपने साथ कृष्णा गुप्ता को स्कूटी पर लेकर रामलीला मैदान के धरने से लौट रही थीं। दुबे पड़ाव पर जाम लगा था। इस दौरान उनका स्कूटर जाम में फंस गया तो एक सिपाही ने उनसे जल्दी आगे बढ़ने को कहा। मगर वह आगे नहीं बढ़ पाईं।
विज्ञापन
इसी बीच रवेंद्र नाम का दूसरा सिपाही आया और उसने स्कूटर को धक्का दे दिया। इस पर भाजपा नेत्री ने ऐतराज जताया तो दोनों में बहस हो गई और सिपाही ने गलत भाषा का प्रयोग कर दिया। इसे लेकर वहां हंगामा खड़ा हो गया।
सूचना पर मेयर शकुंतला भारती, महानगर अध्यक्ष दीपक मित्तल, सुबोध स्वीटी, वीरेंद्र शर्मा, मधु मिश्रा आदि पहुंच गए। इन लोगों ने जाम लगाने की कोशिश की और चौराहे पर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।
बाद में सीओ द्वितीय राममोहन सिंह ने पहुंचकर सभी को शांत किया और फिर सिपाही को तलाशा, मगर तब तक वह भाग गया। बाद में एसपी सिटी कार्यालय में बैठकर सभी की बात सुनी गई।
यहां अनीता जैन ने सिपाही के खिलाफ तहरीर दी है, जिसमें मुकदमा व निलंबन की मांग रखी है। सीओ द्वितीय के अनुसार मामले में जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। टीएसआई की जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।