फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   zamgarh: Construction work of State University started in Yashpalpur-Azambandh

आजमगढ़ : यशपालपुर-आजमबांध में राज्य विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य शुरू

Fri, 08 Apr 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
zamgarh: Construction work of State University started in Yashpalpur-Azambandh
आजमगढ़। सदर तहसील के यशपालपुर आजमबांध में राज्य विश्वविद्यालय का निर्माण शुरू हो गया है। गुजरात की अर्कान कंपनी को निर्माण का ठेका मिला है। पहले चरण में प्रशासनिक और शैक्षणिक भवन निर्मित होंगे ।कई वर्षों की मशक्कत के बाद जनपद को राज्य विश्वविद्यालय का तोहफा मिला। पहले मोहब्ब्तपुर में जमीन देखी गई। किसानों से जमीन की खरीद फरोख्त भी कर ली गई लेकिन बाद में पता चला कि यह जमीन लो लैंड है। इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने दूसरी जमीन तलाश करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रशासन द्वारा सदर तहसील के यशपालपुर आजमबांध में जमीन की तलाश की गई। इसके बाद राज्य विश्वविद्यालय के निर्माण के लिए गृहमंत्री अमित शाह ने 13 नवंबर 2021 में शिलान्यास किया था। इसके निर्माण का जिम्मा शासन स्तर से पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड पांच को सौंपा गया। पीडब्ल्यूडी की ओर से निकाले गए टेंडर में गुजरात की कंपनी अर्कान को इसका ठेका मिला है। कंपनी ने पहले चरण का निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। राज्य विश्वविद्यालय का निर्माण शुरू होने से जनपदवासियों में हर्ष व्याप्त है।
विज्ञापन

पहले चरण के निर्माण पर खर्च होंगे 10805.48 लाख
आजमगढ़। विश्वविद्यालय का निर्माण ईपीसी (इंजीनियरिंग प्रिक्योरमेंट कंस्ट्रक्शन) मोड पर किया जाएगा। पहले चरण के निर्माण के लिए 10805.48 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। राज्य विश्वविद्यालय का निर्माण दो चरणों में होना है। पहले चरण में प्रशासनिक भवन और शैक्षणिक भवनों का निर्माण होना है। पहले चरण में होने वाले निर्माण के लिए शासन ने 11992.56 लाख रुपये की मंजूरी पहले ही दे दी है।
विज्ञापन

निर्माण कार्य के मामले में पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड पांच के अधिशासी अभियंता विजय सिंह ने बताया कि जनपद में राज्य विश्वविद्यालय का निर्माण शुरू हो चुका है। टेंडर में गुजरात की अर्कान पावर इंडिया इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड द्वारा इस कार्य को किया जा रहा है। पहले चरण में होने वाले शैक्षणिक व प्रशासनिक भवनों का निर्माण पूरा करने के लिए शासन की ओर से मार्च 2023 तक का समय दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed